भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जिस तरह से भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा था, उसी तरह भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई में घुसकर पाकिस्तानी टीम को मारा है।
उन्होंने आगे कहा, “आज खिलाड़ियों को बधाई देने और खुशी का दिन है। आज पाकिस्तान को हराने का दिन था और हमने उन्हें हराकर यह साबित कर दिया। हमें इस पर खुशी होनी चाहिए। विपक्षी नेताओं को बयानबाजी बंद करनी चाहिए और हमारी टीम और देश को बधाई देनी चाहिए।”
शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “तेजस्वी भले ही कुछ भी कहें, लेकिन उन्होंने दलित समाज का अपमान किया है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो को पैर के पास रखा और उस पर भी अजीबो-गरीब बयान दे रहे हैं।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ‘एशिया कप 2025’ का खिताब अपने नाम किया। पाकिस्तान को धूल चटाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की अपनी फीस भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में पीड़ित परिवारों को दान देने का ऐलान किया है।
दिल्ली: रेल मंत्री ने 7 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, छठ पूजा के लिए बड़ा ऐलान!



