30 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियाहिंडनबर्ग के जरिए भारत में वित्तीय अस्थिरता की साजिश का हिस्सा है...

हिंडनबर्ग के जरिए भारत में वित्तीय अस्थिरता की साजिश का हिस्सा है विपक्ष : भाजपा

मेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी पुरी बीच के खिलाफ जारी रिपोर्ट को खारिज कर दिया और इसे देश के प्रतिभूति बाजार नियामक को बदनाम करने का प्रयास करार दिया|

Google News Follow

Related

केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भारत में वित्तीय अस्थिरता और अराजकता पैदा करने की साजिश का हिस्सा होने का आरोप भी लगाया| भाजपा ने अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अध्यक्ष माधवी पुरी बीच के खिलाफ जारी रिपोर्ट को खारिज कर दिया और इसे देश के प्रतिभूति बाजार नियामक को बदनाम करने का प्रयास करार दिया|

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा कि ये भारत की इकॉनमी को ख़राब करने की कोशिश है| उन्होंने पूछा कि विपक्ष क्यों झूठे विदेशी रिपोर्ट पर इतना उत्साहित है? क्या उसे सुप्रीम कोर्ट पर भी विश्वास नहीं है? क्या वो बांग्लादेश वाला कंडीशन भारत में भी चाहते हैं? पूनावाला ने यह भी कहा कि ये रिपोर्ट बिना किसी तथ्य पर बनायी गई है और इसके जरिए भारत को नुकसान पहुंचाने की साजिश है|

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्षी दल भी हिंडनबर्ग के आरोपों के साथ सुर मिला रहे हैं और साजिश अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है कि वे अराजकता और अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं, खासकर वित्तीय क्षेत्र में| गत वर्ष में अदानी समूह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाली शॉर्ट सेलिंग कंपनी (हिंडनबर्ग) भारतीय जांच एजेंसियों की जांच का सामना कर रही है| विदेशी धरती से आयी ऐसी कई आलोचनात्मक रिपोर्ट को संसद कार्रवाई के ठीक पहले जारी किये जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को पता था कि ये रिपोर्ट संसद सत्र के दौरान आने वाली है|

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि शॉर्ट सेलिंग कंपनी ने कांग्रेस के साथ ‘स्पष्ट साझेदारी’ में बाजार नियामक सेबी पर हमला किया है और इसका एक मकसद और लक्ष्य है| उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये दुनिया की सबसे मजबूत वित्तीय प्रणालियों में से एक को अस्थिर और बदनाम करने और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में अराजकता पैदा करने के लिए है| वहीं सेबी अध्यक्ष और उनके पति ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है और जोर देकर कहा है कि उनका वित्त एक खुली किताब है|

यह भी पढ़ें-

कलकत्ता हत्याकांड ​: टूटे ईयरफोन से ​मिला​ सुराग, ​पकड़ा गया आरोपी?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,150फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें