28 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमदेश दुनियाविपक्ष की मार्गरेट अल्वा होगी ​उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार​​

विपक्ष की मार्गरेट अल्वा होगी ​उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार​​

एनडीए द्वारा जगदीप धनखड़ के नाम के ऐलान के बाद विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की​|​​दिल्ली में विपक्षी दलों की बैठक के बाद मार्गरेट अल्वा के नाम पर मुहर लगी है​|​ ​​

Google News Follow

Related

देश में इन दिनों राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच उम्मीदवारों और समर्थकों को लेकर तल्खी बनी हुई है| इसी बीच ​एनडीए के एक दिन बाद विपक्ष की सभी पार्टियों की मींटिग के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की है|
​विपक्ष की उप राष्ट्रपति की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा होंगी|एनडीए द्वारा जगदीप धनखड़ के नाम के ऐलान के बाद विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा के नाम की घोषणा की|​​दिल्ली में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक के बाद मार्गरेट अल्वा के नाम पर मुहर लगी है|​ ​

​इस अवसर पर मार्गरेट अल्वा ने कहा कि ​भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार के रूप में नामित होना एक विशेषाधिकार और सम्मान की बात है|​​ मैं इस नामांकन को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करती हूं और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया|​ ​
गौरतलब है कि विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा के लिए वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाई है​|​​ ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों ने राजग द्वारा द्रौपदी मुर्मू​ की उम्मीदवारी का ऐलान किए जाने से पहले ही यशवंत सिन्हा ​को अपना संयुक्त उम्मीदवार घोषित कर दिया था​|​
 

​इससे शिवसेना, यूपी की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी सुभासपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत कई अन्य गैर-बीजेपी दलों द्वारा बाद में यशवंत सिन्हा की बजाय द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की थी​ |
विपक्ष की इस बैठक का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के आवास पर हुआ|​​ बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वाम दल,​​ राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी सहित सभी प्रमुख विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए|​​
यह भी पढ़ें-

संजय राउत है सिजोफ्रेनिया से पीड़ित – शिवतारे 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें