30 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमदेश दुनियाकंगाल पाकिस्तान जनता का ध्यान भटकाने के लिए अलापा कश्मीर राग

कंगाल पाकिस्तान जनता का ध्यान भटकाने के लिए अलापा कश्मीर राग

5 फरवरी  को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाने की कर रहा तैयारी  

Google News Follow

Related

पाकिस्तान की कंगाली किसी से छुपा नहीं है। बावजूद इसके पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहा है।बताया जा रहा है कि पाकिस्तान 5 फरवरी यानी रविवार को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाने का ऐलान किया था। माना जा रहा है कि पाकिस्तान अपनी जनता का ध्यान भटकाने के लिए कश्मीर राग अलाप रहा है। बता दें कि पाकिस्तान आईएमएफ के सामने गिड़गिड़ा रहा है और उसकी हर शर्ते मानने के लिए तैयार हो गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है। यहां चावल आटा के दाम आसमान छू रहे हैं।  लोग पाकिस्तान को छोड़कर दूसरे देश जा रहे हैं। पाकिस्तान की कंगाली दुनिया के सामने आ चुकी है। इसके बाद भी शरीफ सरकार कश्मीर को लेकर दुष्प्रचार कर रहा है। पाक सोशल मीडिया के जरिये भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस  मनाने  की तैयारी कर रहा है। इन तैयारियों का असर सोशल मीडिया पर भी देखा जा सकता है। इस समय पाकिस्तान में पेट्रोल पंपों में तेल की कमी है। लोग राशन के लिए  मारपीट पर उतारू हैं। बावजूद इसके पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के बजाय कश्मीर राग अलाप रहा है। पाकिस्तानी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 270 पार कर गया है।
गौरतलब है कि 1990 में  में कश्मीर में कश्मीर हिन्दुओं के कत्लेआम के बाद हर साल 5 फरवरी को कश्मीर एकजुटता दिवस मनाता है। इस कार्यक्रम के जरिये कश्मीर के लिए  का लड़ रहे आतंकियों का समर्थन करता है। हालांकि, कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से  यहां के हालात सुधारने लगे हैं। लोगों का भी मानना है कि पाक कश्मीर में प्रोपेगेंडा फैला रहा है।
ये भी पढ़ें    

PM मोदी के सामने कोई नहीं ! ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग फिर बजा डंका

सोनी बनकर सबा ने हिन्दू लड़के से की शादी, धर्म परिवर्तन पर यह बोली….    

रामचरित मानस बनाम गेस्ट हाउस कांड       

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें