पाकिस्तानी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत?

पाकिस्तानी पत्रकार के दावे से मचा हड़कंप

पाकिस्तानी पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल में मौत?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो चुकी है। यह दावा एक सीनियर पाकिस्तानी पत्रकार ने किया है। पिछले कई महीनों से पूर्व पीएम को लेकर यह खबर थी कि वे जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं। एमी-नॉमिनेटेड पत्रकार वजाहत सईद खान ने अपने दावे में कहा है कि, ‘सेना के तीन वरिष्ठ सूत्रों ने उन्हें बताया कि उन्हें लगता है कि इमरान की जेल में मौत हो सकती है।’

वजाहत का यह दावा ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान में हालात बहुत तनावपूर्ण हैं। मंगलवार को इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (PTI) के सहयोगियों ने शिकायत की कि पूर्व प्रधानमंत्री की सेहत को लेकर चिंता के बावजूद उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

खान की सेहत को लेकर बढ़ती चिंता अब एक बड़े टकराव की वजह बन रही है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और PTI नेता सोहेल अफरीदी ने दावा किया है कि 20 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं, साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के युवाओं में पनप रहे गुस्से को संभालना मुश्किल हो सकता है खासकर उस ‘हाइब्रिड शासन’ के लिए जिसके मुखिया CDF फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं। PTI ने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक एक ‘लॉन्ग मार्च’ निकालने का ऐलान किया है, साथ ही धमकी दी है कि अगर इमरान के परिवार और डॉक्टरों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी गई, तो वे उससे पहले भी विरोध-प्रदर्शन कर सकते हैं।

जेल में क्यों हैं इमरान खान?
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 5 अगस्त, 2023 से जेल में हैं। वे 190 मिलियन पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी इसी मामले में जनवरी 2025 में सात साल की सजा सुनाई गई थी। दोनों ने अपनी सजा को चुनौती दी है। इमरान पर 9 मई, 2023 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामले भी चल रहे हैं, जिनमें PTI समर्थकों ने पूरे पाकिस्तान में सेना के ठिकानों (गैरीसन, चौकियां) पर हमले किए थे।

यह भी पढ़ें-

गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर एक साल के लिए बैन

Exit mobile version