28 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमन्यूज़ अपडेट'मराठा आरक्षण' पर परिणय फुके का जरांगे पाटिल पर तंज!

‘मराठा आरक्षण’ पर परिणय फुके का जरांगे पाटिल पर तंज!

संविधान में सभी पैमाने तय हैं कि कौन सी जातियां ओबीसी में आएंगी और कौन सी जातियां ओबीसी में नहीं आएंगी। 

Google News Follow

Related

सामाजिक कार्यकर्ता जरांगे पाटिल के एक बार फिर मराठा मोर्चा निकालने के दावे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता परिणय फूके ने सोमवार को तंज कसा। उन्होंने जरांगे पाटिल को संविधान की समझ नहीं होने की बात कही।

भाजपा नेता परिणय फूके ने आईएएनएस से कहा, “जरांगे पाटिल को संविधान का कम ज्ञान है। उन्होंने संविधान पढ़ा नहीं है। उन्हें संविधान की समझ नहीं है। हम सभी को जो ओबीसी आरक्षण मिला है, वह संविधान के तहत मिला है। संविधान में सभी पैमाने तय हैं कि कौन सी जातियां ओबीसी में आएंगी और कौन सी जातियां ओबीसी में नहीं आएंगी।”

उन्होंने कहा, “मराठा समाज को पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ईडब्ल्यूएस के अंतर्गत 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। किसी भी हालत में मराठा समाज को ओबीसी में आरक्षण नहीं मिल सकता है। जरांगे पाटिल का आंदोलन सिर्फ मराठा समाज और मराठा समाज के युवाओं को गुमराह करने वाला है। इसके पहले जितने बड़े आंदोलन मराठा समाज के लिए हुए हैं, अब इतने बड़े आंदोलन नहीं होंगे।”

भाजपा नेता ने कहा, “मराठा समाज अभी जान चुका है कि जरांगे पाटिल का उद्देश्य मराठा समाज को आरक्षण देना नहीं है। कुछ लोग मराठी युवाओं को बहला-फुसलाकर महाराष्ट्र की सुव्यवस्था को बिगाड़ने का काम करना चाहते हैं। उन्हें सिर्फ पॉलिटिकल माइलेज चाहिए, इसलिए वे आंदोलन कर रहे हैं।”

बिहार के मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर परिणय फूके ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को पता है कि बिहार में भाजपा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का ही सीएम बनने वाला है, इसलिए उन्होंने कांग्रेस या राजद के किसी भी नेता का नाम नहीं लिया। उन्हें पता है कि बिहार में एनडीए का ही सीएम बनने वाला है।”

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान में सोने की खदान घोटाला, एनएबी ने बड़ा खुलासा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,252फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें