29 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमबॉलीवुडजल्द एक-दूजे के होंगे राघव-परिणीति?, शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया...

जल्द एक-दूजे के होंगे राघव-परिणीति?, शादी के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Google News Follow

Related

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का नाम इन दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं अब आम आदमी पार्टी के ही अन्य सांसद संजीव अरोड़ा ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के अफेयर की खबरों को और हवा दे दी है। संजीव अरोड़ा ने कल ट्वीट कर इनके रिश्ते पर मुहर लगाई थी। वहीं, अब इस मामले में परिणीति की प्रतिक्रिया भी आ गई है।

दरअसल, हुआ यह कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस से उनके और राघव चड्ढा के रिश्ते को लेकर सवाल किए। हालांकि इस दौरान पैपराजी के सवालों पर परिणीति ने खुलकर कुछ नहीं कहा, मगर उनके चेहरे की मुस्कान ने बहुत कुछ बयां कर दिया।

सोशल मीडिया पर परिणीति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें परिणीति को एयरपोर्ट की तरफ जाते देखा जा सकता है। इस दौरान पैपराजी पूछते हैं, ‘मैम वो न्यूज आ रही है वो कंफर्म है क्या? कोई आइडिया? कमेंट?’ इस पर परिणीति मुस्कुराने लगीं। पैपराजी ने कहा, ‘आप ब्लश कर रही हैं। कुछ तो बता दीजिए मैम।’ इसके बाद परिणीति अपनी कार में बैठ गईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, ‘थैंक्यू! बाय, गुडनाइट।’ इसके बाद पैपराजी ने कहा, ‘थैंक्यू मैम! हम समझ सकते हैं।’ इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने या रही हैं।

ये भी देखें 

बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर प्रियंका का बड़ा खुलासा, सपोर्ट में उतरी कंगना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें