27 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को क्यों कहा था "भारत का...

PM मोदी ने प्रकाश सिंह बादल को क्यों कहा था “भारत का नेल्सन मंडेला”   

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया। इसके बाद पीएम मोदी के बयान की हो रही चर्चा। 

Google News Follow

Related

पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार की रात निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे। वहीं, केंद्र सरकार ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। बुधवार को प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। जिसमें पीएम मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी का प्रकाश सिंह बादल से गहरा संबंध था। इसकी एक बानगी उनका बयान है। एक बार पीएम मोदी ने उन्हें भारत का नेल्सन मंडेला कहा था, जिसका जमकर विरोध भी हुआ था,लेकिन वे अपने बयान पर कायम रहे। ऐसे में सवाल उठता है कि पीएम मोदी क्यों ऐसा कहा था।

दरअसल, 2015 में पीएम मोदी ने जयप्रकाश नारायण की 13वीं जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में आपातकाल के समय इंदिरा गांधी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेताओं को सम्मानित किया था। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार का नाम नहीं लिया था, लेकिन अपने भाषण के जरिये उन्होंने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा था कि एक ख़ास परिवार है, अगर उनके नाख़ून भी टूट जाते हैं तो इतिहास के पन्नों में  उसका जिक्र होता है, लेकिन बहुत कम लोगों को यह मालूम है कि प्रकाश सिंह बादल इस देश के नेल्सन मंडेला है। राजनीति मतभेद के कारण उनको करीब दो दशक जेल में कटाने पड़े।

पीएम मोदी के इस बयान के बाद हंगामा मच गया था, विपक्ष ने इस बयान विरोध किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी इस बयान की खूब चर्चा हुई थी। विपक्ष के नेताओं ने पीएम मोदी के इस बयान पर सवाल खड़ा किया था। उस समय पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस के नेता रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी विरोध किया था।उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी या तो कोई मजाक नकार रहे हैं या फिर जो कहना चाह रहे हैं उसका मतलब कुछ और था या ऐसा भी हो सकता है कि वे खुद नहीं जानते कि वे क्या कहना चाहते थे।
बता दें कि बिहार में प्रकाश सिंह बादल निधन पर दो दिन यानी 26-27 का राजकीय शोक घोषित किया गया। पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। जबकि, दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
 ये भी पढ़ें

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

आखिरी नहीं,माणा देश का पहला गांव, जानें महाभारत काल से क्या है संबंध?          

बाहुबली आनंद मोहन की कुंडली,क्यों रिहा किया जाएगा DM का हत्यारा? 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें