26 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी ने रखी काजीरंगा कॉरिडोर की नींव, कहा- असम की प्रगति...

पीएम मोदी ने रखी काजीरंगा कॉरिडोर की नींव, कहा- असम की प्रगति से मजबूत हो रही भारत की ग्रोथ स्टोरी

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (18 जनवरी) को असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया। 86 किलोमीटर लंबा काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर्यावरण के प्रति जागरूक नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट है। इसमें 35 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर होगा, जो काजीरंगा नेशनल पार्क से होकर गुजरेगा। उन्होंने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि असम का आत्मविश्वास, असम का सामर्थ्य और असम की प्रगति से भारत की ग्रोथ स्टोरी को नई शक्ति मिल रही है। आज असम तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है। असम की अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है। इस विकास और बदलाव में बोडोलैंड व यहां के लोग अहम भूमिका निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि काजीरंगा सिर्फ एक नेशनल पार्क नहीं है, यह असम की आत्मा है। यह भारत की जैव विविधता का एक अनमोल रत्न है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि जब प्रकृति सुरक्षित होती है, तो उसके साथ अवसर भी पैदा होते हैं। पिछले कुछ वर्षों में काजीरंगा में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। होमस्टे, गाइड सेवाएं, परिवहन, हस्तशिल्प और छोटे व्यवसायों के माध्यम से स्थानीय युवाओं को आय के नए साधन मिले हैं।

इसी बीच, पीएम मोदी ने अपने दो साल पहले काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने कहा, “फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। ऐसे में मुझे अपनी पिछली यात्रा याद आना बहुत स्वाभाविक है। दो साल पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था और अगले दिन एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीब से महसूस किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है।”

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक में देश में जंगलों और पेड़ों का कवरेज बढ़ा है। लोगों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इस अभियान के तहत अब तक 260 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

ग्रीनलैंड पाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपियन देशों पर लगाया 10 प्रतिशत टेर्रिफ

स्टारमर से लेकर मैक्रोन तक… ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर लगाए गए टैरिफ को लेकर यूरोपीय नेता नाराज़

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: गिल ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, टीम इंडिया में एक बदलाव!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,109फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें