30 C
Mumbai
Tuesday, April 7, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी-शाह ने हिमाचल को पूरी मदद का दिया आश्वासन! 

पीएम मोदी-शाह ने हिमाचल को पूरी मदद का दिया आश्वासन! 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सभी कच्चे पहाड़ हैं, ऐसे में उनका नुकसान हो रहा है, लेकिन सभी लोग राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं।"

Google News Follow

Related

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में आई बाढ़ पर चिंता जताई और केंद्र सरकार के राहत बचाव कार्यों के बारे में बताया।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “आपदा पूरे देश में आई हुई है। राजस्थान के रेगिस्तान में भी बाढ़ के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसकी कभी कल्पना नहीं की जा सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सभी कच्चे पहाड़ हैं, ऐसे में उनका नुकसान हो रहा है, लेकिन सभी लोग राहत बचाव कार्य में लगे हुए हैं।”

उन्होंने केंद्र से मिल रही मदद के बारे में बताते हुए कहा, “स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हमेशा स्थिति का आकलन करते रहते हैं। मैंने दोनों लोगों से मुलाकात की थी और उन्होंने हिमाचल को पूरी तरह से मदद करने का आश्वासन दिया है।”

बता दें कि शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के आमंत्रण पर उत्तर प्रदेश विधानसभा का अवलोकन करने गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सतीश महाना जी के स्नेहिल आमंत्रण पर विधानसभा का अवलोकन करने का अवसर मिला। उनके आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं। लोकतंत्र के इस मंदिर में नई व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता हुई।”

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। जम्मू के कटरा-वैष्णो देवी मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड में कई लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी जम्मू में हुए इस हादसे पर दुख जताया है।

उन्होंने कहा, “बहुत चिंताजनक बात है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अब जम्मू कश्मीर में बाढ़ की भीषण स्थिति देखने को मिल रही है। इसका प्रभाव सुनामी से भी अधिक भीषण प्रतीत होता है। वैष्णो देवी दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश के कई श्रद्धालु जाते हैं, वहां पर बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई है। कई लोगों के मृत्यु की खबर भी मिली है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भगवान उन्हें शक्ति दें।”

यह भी पढ़ें-

हरियाणा विधानसभा में राम कुमार गौतम ने शादी पर मंजूरी कानून मांगा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,245फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें