25 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनिया“साज़िश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”

“साज़िश रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”

दिल्ली कार ब्लास्ट पर भूटान से PM मोदी की सख्त चेतावनी

Google News Follow

Related

दिल्ली के लाल किले के पास हुई भीषण कार ब्लास्ट की घटना के बाद देश में शोक और आक्रोश दोनों की स्थिति है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान की राजधानी थिम्पू से आतंकियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। प्रधानमंत्री इस समय दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान में हैं, लेकिन घटना के मद्देनज़र उन्होंने अपने संबोधन में साफ संदेश दिया कि जिन लोगों ने इस हमले की योजना बनाई है, उन्हें किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।

इस ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। विस्फोट से आसपास के वाहनों और दुकानों को भी नुकसान पहुँचा। घटना ने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मैं बहुत भारी दिल के साथ यहां आया हूं। दिल्ली में कल शाम जो भयावह घटना हुई, उसने हर किसी को गहरा दुख दिया है। मैं प्रभावित परिवारों के दुख को समझता हूं। पूरा देश आज उनके साथ खड़ा है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं रातभर इस घटना की जांच कर रही सभी एजेंसियों के संपर्क में था। हमारी एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। इस साजिश को रचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सभी जिम्मेदारों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।”

घटना के बाद दिल्ली पुलिस, NIA, स्पेशल सेल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज, कार की नंबर सीक्वेंस और बिक्री रिकॉर्ड, तथा विस्फोट में इस्तेमाल रसायनों की गहराई से जांच की जा रही है।

फोरेंसिक टीमों ने यह संभावना जताई है कि कार में अमोनियम नाइट्रेट और उच्च-ग्रेड विस्फोटक भरे थे, जिससे धमाके की शक्ति काफी अधिक थी। प्रारंभिक जांच में इसे सुनियोजित आतंकी हमला माना जा रहा है। इसके फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए मॉड्यूल से संबंध की संभावना को भी सुरक्षा एजेंसियां गंभीरता से देख रही हैं।

धमाके के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मेट्रो स्टेशनों, सरकारी भवनों, पर्यटक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकारी एजेंसियों के अनुसार, आने वाले 48 घंटे जांच के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। गिरफ्तारी और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद हमले की पूरी साजिश स्पष्ट हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

शुरुआती जांच में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डेटोनेटर के इस्तेमाल की पुष्टि !

दिल्ली कार ब्लास्ट: कथित मास्टरमाइंड डॉ. मोहम्मद उमर की पहली तस्वीर सामने आई

‘ये गैर जिम्मेदाराना और माफी के लायक नहीं’, धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी ने जताया गुस्सा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,281फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें