28 C
Mumbai
Sunday, December 7, 2025
होमदेश दुनियापीएम मोदी एनडीए कार्यकर्ताओं संग संवाद कर भरेंगे चुनावी जोश!

पीएम मोदी एनडीए कार्यकर्ताओं संग संवाद कर भरेंगे चुनावी जोश!

ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है। 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अक्टूबर को शाम 6 बजे बिहार में एनडीए के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही वह ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए जीत का मंत्र भी देंगे। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

इसके साथ कार्यकर्ता अपने सुझाव पीएम मोदी के साथ नमो ऐप के जरिए साझा कर सकते हैं। सुझाव देने वाले कुछ कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से नमो ऐप के माध्यम से संवाद करने का सीधा मौका भी मिल सकता है।

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार में भाजपा-एनडीए की विजय के लिए हमारे समर्पित कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट चुके हैं। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से संवाद हमेशा नई प्रेरणा देता है। 15 अक्टूबर को मुझे ऐसे ही कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।”

उन्होंने आगे लिखा, ”मेरा आग्रह है, आप सभी ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान से जुड़ें और अपने सुझाव आज ही साझा करें। चुने गए कुछ कार्यकर्ताओं से उनके सुझावों पर मैं सीधे उनके साथ चर्चा भी करूंगा।”

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। एनडीए और इंडी गठबंधन चुनाव में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।

इसके साथ ही दोनों ही गठबंधन प्रदेश में अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा वे जनता को लुभाने के लिए कई बड़े-बड़े वादे भी कर रहे हैं। हालांकि दोनों ही गठबंधन में सीट बंटवारों को लेकर घमासान मचा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर दो चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा। वहीं दूसरे फेज में 122 सीटों पर 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

 
यह भी पढ़ें-

नेपाली जेल से भागी पाकिस्तानी महिला त्रिपुरा में गिरफ्तार, जांच जारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,708फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
284,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें