PM मोदी ने किया चेन्नई मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन, CM विजय के साथ किया सफर

चेन्नई मेट्रो को मिली नई रफ्तार

PM मोदी ने किया चेन्नई मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन, CM विजय के साथ किया सफर

प्रधानमंत्री मोदी आज चेन्नई के दौरे पर हैं। उन्होंने चेन्नई मेट्रो फेज़-2 प्रोजेक्ट के 14.6 km लंबे पूनमल्ली-वडापलानी सेक्शन का उद्घाटन किया।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने खुद ट्रेन से यात्रा की। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी मौजूद थे। इसके बाद मोदी पूनमल्ली से पोरुर तक इसी रूट पर ट्रेन से यात्रा करेंगे।

दौरे से पहले कई इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने मीनांबक्कम, गुइंडी, कोट्टूरपुरम, पोरुर और नंदंबक्कम के आसपास के इलाकों को रेड ज़ोन घोषित कर दिया है। 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला चेन्नई दौरा है।

IIT-मद्रास परिसर के मंदिर में पूजा-अर्चना

पीएम मोदी ने चेन्नई स्थित IIT-मद्रास परिसर के श्री जलकांतेश्वर स्वामी मंदिरमें पूजा-अर्चना की। उनके साथ तमिलनाडु के राज्यपाल अरलेकर और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। मंदिर में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पारंपरिक संगीत बजाया गया।

यह भी पढ़ें-

Exit mobile version