29 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियापीएम का केरल दौरा; भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे,पीड़ितों से...

पीएम का केरल दौरा; भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे,पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात!

इस दौरान सीएम पी.विजयन भी उनके साथ मौजूद रहे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

Google News Follow

Related

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हालात का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया। भूस्खलन के हवाई सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन की वजह के बारे में पूछा और साथ ही भूस्खलन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए इलाकों पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला के हालात का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम पी.विजयन भी उनके साथ मौजूद रहे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।

प्रधानमंत्री के दौरे पर वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भी खुशी जाहिर की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘धन्यवाद मोदी जी, वायनाड जाकर त्रासदी का जायजा लेने के लिए। यह एक अच्छा फैसला है।’ राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री वायनाड के हालात को देखकर वायनाड त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे केरल के कन्नूर पहुंच सकते हैं। इसके बाद वे वायनाड के भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे। दोपहर में करीब 12.15 बजे प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित इलाकों में जमीन पर जाकर हालात का जायजा लेंगे। इस दौरान राहत और बचाव दल से जुड़े लोग प्रधानमंत्री को हालात की पूरी जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री राहत शिविरों का भी दौरा करेंगे और वहां भूस्खलन प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे और लोगों की व्यथा सुनेंगे। इसके बाद पीएम मोदी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

केरल के शरणार्थी कैंप का दृश्य: पीएम मोदी के दौरे से पहले केरल के शरणार्थी कैंप के बाहर का दृश्य। पीएम मोदी भी अपने दौरे में शरणार्थी कैंपों का दौरा करेंगे।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा: वायनाड के जिला कलेक्टर डी आर मेघश्री के मुताबिक, जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों में छुट्टी का एलान करने के साथ ही सरकारी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के रिहायशी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है।

 यह भी पढ़ें-

बांग्लादेश: राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ ने की बांग्लादेश सरकार और विश्व समुदाय से अपील।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें