श्रीलंका: देश में इमरजेंसी के बीच राजनीतिक संकट गहराया !

राजधानी कोलंबो में आर्थिक संकट को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी​|​ ​

श्रीलंका: देश में इमरजेंसी के बीच राजनीतिक संकट गहराया !
श्रीलंका ​इन समय आर्थिक संकट की गंभीर स्थिति से गुजर रहा है| भूखमरी और बदहाली की हालत में ​सरकार और जनता के बीच प्रदर्शन और हिंसक घटनाएं भी हो रही है| सरकार के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर दिखाई दे रहे है| 
वही​,​ इतिहास के सबसे भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा श्रीलंका​ में इमरजेंसी लागू किया गया है| महिंदा राजपक्षे के बाद उनके मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रहे प्रोफेसर चन्ना जयसुमना ने भी राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया|​​ प्रधानमंत्री और स्वास्थ्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे​ दिया है| राजधानी कोलंबो में आर्थिक संकट को लेकर विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी|​ ​
​एक ओर श्रीलंका में मंत्रियों के इस्तीफे का दौर जारी है| वही, दूसरी ओर ​प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महिंदा राजपक्षे ने नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है|​​ उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि जब भावनाएं उच्च स्तर पर चल रही हैं, हमें ये याद रखना चाहिए कि हिंसा केवल हिंसा को जन्म देगी|​​ महिंदा राजपक्षे ने कहा है कि हम जिस आर्थिक संकट में हैं, उस एक आर्थिक समाधान की जरूरत है|​​
श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर बढ़ते विरोध-प्रदर्शन के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने 6 मई को देश में इमरजेंसी लगाने का ऐलान कर दिया था|​​गोटबाया राजपक्षे ने देश में बिगड़ते हालात के बीच इमरजेंसी लगाने का फैसला लिया था|​ 
यह भी पढ़ें-

SC में दाखिल जबाव: राजद्रोह कानून पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं – केंद्र

Exit mobile version