प्रहलाद जोशी ​कांग्रेस​ पर ​साधा​ निशाना!,जम्मू-कश्मीर की उमर सरकार को दी बधाई!

​कथित​ भूमि घोटाले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा और इस्तीफे की मांग की​|

प्रहलाद जोशी ​कांग्रेस​ पर ​साधा​ निशाना!,जम्मू-कश्मीर की उमर सरकार को दी बधाई!

Pralhad-Joshi-JK-CM-Omar-Abdullah-oath-Rahul-Gandhi-BJP-NC-Congress-MUDA-scam-MariGowda-Siddaramaiah

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी की खराब प्रदर्शन के साथ-साथ कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया पर भी लगे घोटाले के आरोपों को लेकर जोरदार हमला बोला है|उन्होंने ‘मुडा’ अध्यक्ष मारी गौड़ा के इस्तीफे का मुद्दा जोर-शोर से उठाया|प्रहलाद जोशी ने कहा कि कथित भूमि घोटाले का लाभार्थी कौन है? सीधे तौर पर इसके लाभार्थी मुख्यमंत्री थे|मुडा घोटाले में ही नहीं बल्कि वह वाल्मिकी बोर्ड घोटाले में भी शामिल हैं|

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में आज नई सरकार ने शपथ ले ली​|​कांग्रेस, ​सरकार को अपना ​बाहर से समर्थन दे रही है​|​​इन स्थितियों में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाया है​|​ इसके साथ ही उन्होंने ​कथित​ भूमि घोटाले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर भी निशाना साधा और इस्तीफे की मांग की​|​

​​केंद्रीय​ मंत्री जोशी ने कहा कि कश्मीर की जनता के लिए यह चुनाव लोकतंत्र का सबसे खास त्योहार था​|​ उन्होंने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं​|​ सीएम उमर को बधाई देते हैं लेकिन कांग्रेस कहां है​|​ जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस को 42 सीटों पर जीत मिली है वहीं ​भाजपा​ को 29 सीटें मिली हैं​|​जोशी ने जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और कर्नाटक तक के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला किया है​|​उन्होंने जम्मू-कश्मीर के नये सीएम उमर अब्दुल्ला को बधाई दी​|​

​गौरतलब है कि ​प्रहलाद जोशी ने इसी के साथ कहा कि जम्मू-कश्मीर में ​भाजपा​ अब प्रमुख विपक्षी पार्टी बन गई है​, लेकिन कांग्रेस पार्टी कहीं नजर नहीं आ रही है​|​ उन्होंने यह कहकर कांग्रेस पर तंज कसा कि पार्टी को तो सिर्फ 6 सीटें मिलीं हैं​|​ दूसरी तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में ​भाजपा​ हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है​|

हरियाणा में भाजपा को 48, वहीं कांग्रेस को 37 सीटें हासिल हो सकी हैं​|​प्रहलाद जोशी ने इसी के साथ सीधे कांग्रेस आलाकमान और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा​|उन्होंने कहा कि ​भाजपा​ उनके खिलाफ अभियान चलाएगी​|सिद्धारमैया के इस्तीफा की मांग करती रहेगी​|​

यह भी पढ़ें-

Maharashtra: देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा, ”किसानों को 365 दिन मुफ्त बिजली मिलेगी।”

Exit mobile version