27 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियाप्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, केंद्रीय मंत्री शाह...

प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, केंद्रीय मंत्री शाह सहित नड्डा भी हुए उपस्थित!

10 साल तक प्रधानमंत्री और 5 साल तक वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सुशासन का प्रदर्शन किया| यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है|

Google News Follow

Related

पूर्व पीएम व अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उन्हें हृदय संबंधी दिक्कतों की वजह से गुरुवार की रात्रि 8:06 बजे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। देर रात्रि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि मनमोहन सिंह प्रखर अर्थशास्त्री थे। 1991 में देश में शुरू किए गए आर्थिक उदारीकरण के वे शिल्पकार रहे। 2004 से 2014 तक वे प्रधानमंत्री रहे। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस दौरान पूर्व पीएम के आवास पर मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे हैं।

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर, 2024 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन के बाद 26 दिसंबर, 2024 से 1 जनवरी, 2025 तक पूरे देश में सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान, उन सभी स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां इसे पारंपरिक रूप से फहराया जाता है और सभी आधिकारिक कार्यक्रम स्थगित रहेंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “अभी कार्यक्रम तय नहीं है। उनकी एक बेटी हैं जो बाहर से आ रही हैं वे दोपहर या शाम तक आएंगी। उसके बाद ही सब तय होगा। हो सकता है कि अंतिम संस्कार कल हों। शायद 9-10 बजे के बाद आम जनता को दर्शन की इजाजत मिलेगी।”
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, “यह देश और कांग्रेस के लिए बहुत दुखद दिन है| वह इस देश के प्रशासकों में से एक थे,जहां तक कांग्रेस का सवाल है, हमने अपने महान नेताओं में से एक को खो दिया| 10 साल तक प्रधानमंत्री और 5 साल तक वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने सुशासन का प्रदर्शन किया| यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है|
 
यह भी पढ़ें-

“जब मनमोहन सिंह बोलते हैं तो दुनिया उन्हें सुनती है”; बराक ओबामा ने इसकी सराहना की​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें