प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा: MAGA और MIGA से MEGA का सफर तय करेंगे दोनों देश!

भारत और अमेरिका दोनों देशों के लिए खतरा बने रैडिकल इस्लाम पर लगाम लगाने के लिए दोनों देशों ने साझेदारी की तरफ कदम बढ़ाए है। 

प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा: MAGA और MIGA से MEGA का सफर तय करेंगे दोनों देश!

Prime Minister Modi's US visit: Both countries will travel from MAGA and MIGA to MEGA!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ‘MAGA’ यानि ‘make america great again’ की घोषणा विश्वभर में प्रसिद्ध है, इसी प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘आत्मनिर्भर भारत’ का प्रसिद्द नारा भी इसी तरह अपने देश को सामर्थ्यशाली बनाने की बात करता है। वहीं अमेरिका के साथ तनाव के विपरीत साझेदारी से दोनों देशों का मुनाफ़ा देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हजरजबाबी से ‘MAGA+MIGA= MEGA’ का नारा देकर अमेरिका और भारत के बीच पार्टनरशीप की बात की है।

दरम्यान राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी को एक किताब ‘Our Journey Together’ भेंट की, जो की प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प की दोस्ती का इतिहास और वर्तमान बताती है।A photo from US President Donald Trump's gifted book ‘Our Journey Together’ to Prime Minister Narendra Modi.

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे में भारत-अमेरिका दोनों देशों में फिर एक बार सहयोग और सहायता प्रस्थापित हो इसीलिए कई समझौतों पर बात हुई है, जिनमें से 10 महत्वपूर्ण घोषणाएं भी निकलकर आयी है। डोनाल्ड ट्रम्प दुनियाभर में टेरीफ का लठ्ठ घुमा रहें है, जिससे भारत और अमेरिका के बीच भी तनाव बढ़ सकता है, इसे ध्यान में रखते हुए भी प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा महत्वपूर्ण हो जाता है। हालांकि की दो देशों ने किए घोषणाओं से यह बात साफ़ झलकती है की दोनों देश एक दूसरे के साथ मजबूत साझीदारी की ओर बढ़ना चाहते है।

यह भी पढ़ें:

मोदी-ट्रम्प आएंगे, डीप स्टेट को डुबाएंगे!

बिहार: राबड़ी के भाई का सनसनीखेज खुलासा, सीएम हाउस में होती थी अपहरण की डील !

अप्रवासी मामला: अमेरिका से दूसरी फ्लाइट,16-17 फरवरी को अप्रवासियों को लेकर आएगी भारत!

दस महत्वपूर्ण घोषणाएं:

  1. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापर में संतुलन बनाने की मांग की है। हालांकि भारत-अमेरिका के बीच वर्ष 2030 व्यापार में वृद्धि के लिए 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स के व्यापर की बात की गई है, जिसके अनुसार दोनों देशों के बीच ‘म्यूचअली बेनिफिशियल ट्रेड अग्रीमेंट’ बनाया जा सकता है। इस अग्रीमेंट पर डोनाल्ड ट्रम्प के पहले कार्यकाल में भी बात हुई थी लेकीन डील नहीं हो पायी थी।
  2. 26/11 के मुंबई हमलों में अपराधी पाकिस्तानी आर्मी से रिटायर्ड डॉ. तहव्वुर राणा लंबे समय से अमेरिका की जेल में है, जिसके प्रत्यार्पण पर अमेरीकी कोर्ट ने इससे पहले भी मोहर लगा दी है, उसे भारत प्रत्यर्पित करने की घोषणा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की है। जल्द ही 26/11 के अपराधी को भारत में लाया जाएगा और उस पर के भी चलेगा।
  3. अमेरिका का सबसे प्रसिद्द 5th जनरेशन स्टेल्थ फाइटर जेट F-35 को अमेरिका ने भारत के लिए ऑफर किया है, जो की अमेरिका के तरफ से पहले भी सिर्फ उनकी अलायंस को दिया जाता है। हालांकि राष्ट्रपति ट्रम्प ने क्लीयरन्स दिलवाकर भारत को ऑफर किया है। इस पर बात अगर बनती है तो जल्द ही राफेल के साथ भारत में F-35 का एक स्क़्वाड्रेन भी देखा जा सकता है।
  4. Autonomus System Industry Alliance (ASIA):  दुनिया में पहली बार इस तरह की पार्टनरशिप बनने जा रही है जिसके जरिए अमरीका भारत को समुद्री सतह पर खोज का तंत्रज्ञान भारत के साथ साझा करेगा। ‘अमेरिका से  ऑटोनोमस सिस्टम इंडस्ट्री अलायंस’ बनाकर इस प्रकार की सेंसटिव जानकारी पाने वाला भारत पहला देश होगा।
  5. IMEC कॉरिडोर: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बात पर मुहर लगा दी है की इंडिया मिडल ईस्ट इकोनॉमिक कॉरिडोर के बनाने के लिए अमेरिका से पूरी मदद की जाएगी। राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस पर कहा, “हमने इतिहास के सबसे बड़े व्यापर मार्ग को बनाने पर साझेदारी की है। यह भारत से शुरू होकर इजरायल तक पहुंचेगा।” बता दें की इस बीच रोड, रेल, समुद्री केबल्स ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता होगी, जिसमें डोनाल्ड ट्रम्प निवेश करना चाहते है।
  6. सीविल न्यूक्लीयर टेक्नोलॉजी: अमेरिका और भारत के बीच की न्यूक्लियर साझेदारी पर मनमोहन सिंग सरकार के समय रोक लगी थी, जिसे बायडन की सरकार ने जाते-जाते छूट दी थी। साथ ही मोदी सरकार ने भी कानून में बदलाव लाकर भारत में आण्विक ऊर्जा के लिए पार्टनरशिप की बात की है। इसी पर जोर देते हुए राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत में अमेरिकी आण्विक ऊर्जा तंत्रज्ञान को भारत के साथ साझा करते भारत में आण्विक ऊर्जा प्रकल्पों की निर्मिती करने की बात की है।
  7. अमेरिका को भारत के साथ कच्चा तेल का सबसे बड़ा पार्टनर बनना है, जिसके लिए राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बातचीत जारी है। हालांकि ट्रम्प ने कहा है की दोनों देशों ने मिलकर अमेरिका को भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर बनाने का फैसला किया है।
  8. साथ ही दर्जनों बिलायन्स अमेरिकी डॉलर्स के अत्याधुनिक हथियार भारत खरीदने जा रहा है।
  9. भारत और अमेरिका दोनों देशों के लिए खतरा बने रैडिकल इस्लाम पर लगाम लगाने के लिए दोनों देशों ने साझेदारी की तरफ कदम बढ़ाए है।
  10. इंडो पैसिफिक पार्टनरशिप: QUAD में भारत के महत्वपूर्ण रोल को बताते हुए अमेरिका ने भारत के साथ इंडो पैसिफिक में और भी काम करने की बात की है। बता दें इस वर्ष भारत में QUAD का समिट होने जा रहा है, जिसमें अमेरिका, जापान, ओस्ट्रिलिया के प्रमुख नेता भारत का दौरा करने वाले है।
Exit mobile version