26 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियावाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज!

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज!

योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में अवकाश की घोषणा करते हुए कहा है कि इस दिन अब सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले यह निबंधित अवकाश था, लेकिन अब 7 अक्तूबर 2025 (मंगलवार) को पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों और बैंकों में छुट्टी रहेगी।

शासन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर मान्यता दी है।

योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में अवकाश की घोषणा करते हुए कहा है कि इस दिन अब सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। पहले वाल्मीकि जयंती निबंधित अवकाश की श्रेणी में थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह पहले श्रावस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के प्रकाशस्तंभ हैं और समाज में समरसता के प्रतीक हैं, इसलिए इस दिन को विशेष महत्व दिया जाएगा।

राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभागों में पूरी तरह छुट्टी रहेगी।

गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2024 को जारी वर्ष 2025 की अवकाश सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती को निबंधित अवकाशों में शामिल किया गया था।

निबंधित अवकाश का अर्थ होता है कि कर्मचारी अपनी इच्छा से वर्ष में कुछ छुट्टियां चुन सकते हैं। लेकिन, अब इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत नहीं माना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि महर्षि वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने लंबे समय से इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। सरकार के इस फैसले का वाल्मीकि समाज ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें-

भोजन को पेट तक पहुंचाने वाला फूड पाइप है बेहद खास, जानें इससे जुड़े अनसुने तथ्य!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें