29 C
Mumbai
Sunday, October 6, 2024
होमदेश दुनियापुणे प्रशासन ने देर रात गिराया 60 साल पुराना हिन्दू मंदिर!

पुणे प्रशासन ने देर रात गिराया 60 साल पुराना हिन्दू मंदिर!

पुणे के एरंडवने में देर रात प्रशासन ने पुणे का 60 वर्ष पुराना दत्त मंदिर ढहा दिया गया। इस घटना के बाद से हिंदु युवाओं में आक्रोश व्याप्त है| क्रिश्चियन पास्टर जॉन थॉमस ने एरंडवने में सत्यम इस्टेट के पास खड़े इस मंदिर की शिकायत प्रशासन के पास की थी।

Google News Follow

Related

पुणे के एरंडवने में देर रात प्रशासन ने पुणे का 60 वर्ष पुराना दत्त मंदिर ढहा दिया गया। इस घटना के बाद से हिंदु युवाओं में आक्रोश व्याप्त है| अब तक मिली जानकारी के अनुसार क्रिश्चियन पास्टर जॉन थॉमस ने एरंडवने में सत्यम इस्टेट के पास खड़े इस मंदिर की शिकायत प्रशासन के पास की थी।

पुलिस और सरकारी प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्थानिक हिन्दुओं में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। करवाई के बीच स्थानिक हिंदू भक्तों ने एक साथ आकर इस कार्रवाई पर सवाल भी उठाया। साथ ही साथ देर रात कार्रवाई को अंजाम देने का कारण भी पूछा गया। प्रशासन ने हिन्दुओं के प्रश्नों को अनसुना करते हुए इस पुराने मंदिर को ढहाया, जिसके बाद से हिन्दू युवकों  ने जवाब में इसी जगह पर भव्य मंदिर की स्थापना की जाएगी ऐसा प्रशासन को चैलेंज भी दिया है।

देर रात घटना के बाद स्थानिक भक्तों ने एकत्रित होकर मूर्ति की पुनः स्थापना की और आरती भी की। इस प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी बवाल मचा हुआ है। पुणे में बनी अवैध मस्जिदें और मजारों को बदले 60 वर्ष पुराना मंदिर तोड़े जाने पर महाराष्ट्र में बनी हिंदुत्व की सरकार पर भी लोग तंज कस रहें है। जिसके बाद कइयों ने तो पुलिस को पुणे रेलवे स्टेशन पर बनी अवैध मजार पर भी खरी खोटी सुना दी।

महाराष्ट्र में एक तरफ हिंदू संगठन छत्रपती शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक किलों पर बनी अवैध मस्जिदों और मजारों को लेकर आक्रोश में है तो दूसरी तरफ केवल एक शिकायत पर टूटने वाले पुराने मंदिरों से दुखी हैं, इस घटना पर सरकार से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, अपने पिछले कई भाषण में जल्द ही किले अवैध कब्जों से मुक्त होंगे ऐसा इशारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया है।

यह भी पढ़े –

जम्मू कश्मीर में सेना ने मार गिराए चार आतंकवादी; भारतीय सेना के दो जवान शहीद!

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,361फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
180,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें