27 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज ठाकरे का आदेश : पुणे से वसंत मोरे के समर्थक की...

राज ठाकरे का आदेश : पुणे से वसंत मोरे के समर्थक की बर्खास्तगी​ !​

ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इसका पुणे में मनसे पार्टी संगठन पर क्या असर पड़ेगा​|​​

Google News Follow

Related

पुणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेताओं के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा आंतरिक गुटबाजी का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है|​​ राज ठाकरे के दौरे के बाद भी पुणे में मनसे पार्टी संगठन में आंतरिक कलह जारी |​​ इन्हीं सब की पृष्ठभूमि में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को एक अहम फैसला लिया|​​
राज ठाकरे ने मनसे की मथाड़ी कामगार सेना के पुणे जिलाध्यक्ष नीलेश मजीरे को बर्खास्त कर दिया है​|​ मनसे नेता शिरीष सावंत ने प्रेस रिलीज निकालकर इस बात की जानकारी दी है|​​ ऐसे में अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इसका पुणे में मनसे पार्टी संगठन पर क्या असर पड़ेगा|​​
कुछ महीने पहले नीलेश मजीरे ने संगठन में अंदरूनी राजनीति पर नाराजगी जताते हुए पार्टी पर निशाना साधा था। हालांकि, राज ठाकरे मजीरे को समझ चुके थे। उसके बाद नीलेश मजीरे ने पार्टी में बने रहने का फैसला किया।​ ​नीलेश मजीरे को पुणे में मनसे के तेजतर्रार नेता वसंत मोरे का कट्टर समर्थक माना जाता है। हाल ही में खबर आई थी कि वसंत मोरे एक बार फिर पार्टी से खफा हो गए हैं। इस पृष्ठभूमि में नीलेश मजीरे की पद से बर्खास्तगी बेहद अहम घटना मानी जा रही है|​ ​ 
​यह भी पढ़ें-​

क्रिसमस के दौरान मध्य रेल चलाएगा 42 स्पेशल ट्रेन सेवाएं

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें