आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज कुमार गुप्ता की ओर से जारी इस घोषणा पत्र पर 31 अक्टूबर की तारीख दर्ज है। पार्टी ने उम्मीदवारों के नामों के साथ उनके विधानसभा क्षेत्र और निर्वाचन क्षेत्र संख्या का भी उल्लेख किया है।
पार्टी ने माझा, दोआबा और मालवा क्षेत्र की अलग-अलग सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। सूची में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। इनमें इंदरजीत कौर मान, संतोष कटारिया, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा और बलजिंदर कौर के नाम शामिल हैं।
जारी सूची के अनुसार, बटाला विधानसभा सीट से अमनशेर सिंह (शेरी कलसी), अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अमृतसर दक्षिण से डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, तरनतारन से हरमीत सिंह संधू और खेमकरण सीट से सरवन सिंह धुन को उम्मीदवार बनाया गया है।
रूपनगर सीट से दिनेश चड्ढा, एसएएस नगर से कुलवंत सिंह, फतेहगढ़ साहिब से लखबीर सिंह राय, अमलोह से गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, समराला से जगतार सिंह दयालपुरा, लुधियाना पूर्वी सीट से दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, आत्म नगर से कुलवंत सिंह सिद्धू और लुधियाना केंद्रीय सीट से अशोक प्रशार पप्पी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पार्टी ने लुधियाना पश्चिम सीट से संजीव अरोड़ा, लुधियाना उत्तर से चौधरी मदन लाल बग्गा, पायल से मनविंदर सिंह ग्यासपुरा, निहाल सिंह वाला सीट से मनजीत सिंह बिलासपुर, बाघा पुराना सीट से अमृतपाल सिंह सुखानंद और मोगा से अमनदीप कौर अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है।
वहीं, तलवंडी साबो सीट से बलजिंदर कौर, सरदूलगढ़ से गुरप्रीत सिंह बनावाली, भदौड़ से लभ सिंह उगोके, मेहल कलां से कुलवंत सिंह पंडोरी, अमरगढ़ से जसवंत सिंह गज्जन माजरा, धूरी से मुख्यमंत्री भगवंत मान और पटियाला सीट से अजीतपाल सिंह कोहली को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
