30 C
Mumbai
Tuesday, March 17, 2026
होमक्राईमनामापंजाब: आम आदमी पार्टी के नेता पर फायरिंग, हालात गंभीर !

पंजाब: आम आदमी पार्टी के नेता पर फायरिंग, हालात गंभीर !

वरदेव सिंह नोनी और उनके सहयोगी कार्यालय से बाहर पहुंचे और वहीं उनकी आप नेता मनदीप बराड़ के साथ झड़प हो गई।

Google News Follow

Related

पंजाब के जलालाबाद से शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच झड़प की खबर सामने आयी है। कहा जा रहा है, इस बहस के दौरान अकाली दाल के नेता ने गोली चला दी जो आप नेता के सीने में लगी। घायल अवस्था में मनदीप सिंह को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद नेता को गंभीर हालात में डीएमसी लुधियाना अस्पताल में रेफर किया गया है।

वहीं जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने आरोप लगाया है कि यह गोली शिरोमणि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान ने चलाई है। दौरान जिला फाजिल्का के एसएसपी वरिंदर सिंह बराड़ ने बताया कि वरदेव सिंह नोनी अकाली दल फिरोजपुर बीडीपीओ कार्यालय में आए और बी.डी.ओ से कहने लगे कि स्कूल का फैसला पंचायत के पक्ष में हो चुका है। हमारी फाइल को रिव्यू कर लिया जाए नहीं तो हमारी फाइल रद्द कर दी जाएगी। बी.डी.ओ. ने कहा कि हम किस किस को देखेंगे, जिसके बाद वरदेव सिंह नोनी और उनके सहयोगी कार्यालय से बाहर पहुंचे और वहीं उनकी आप नेता मनदीप बराड़ के साथ झड़प हो गई।

यह भी पढ़ें:

‘जानी मास्टर’ का नॅशनल अवॉर्ड वापिस लिया, नॅशनल अवॉर्ड फंक्शन में जाने से रोक!

Exit Polls: एग्जिट पोल कितना सच हैं? हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 2014-19 की स्थिति!

सड़कों पर उतरे थे इमरान खान समर्थक, पाकिस्तानी आर्मी ने दागे आंसू गॅस के गोले!

इस दौरान गोली लगने से आप नेता घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया,  डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर लुधियाना रेफर कर किया। इलाज के लिए उन्हें डीएमसी लुधियाना ले जाया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,028फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें