34 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमराजनीतिउद्धव में दिखाई दिए राहुल: नितेश

उद्धव में दिखाई दिए राहुल: नितेश

Google News Follow

Related

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के सुपुत्र भाजपा विधायक नितेश राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की दशहरा रैली कहा कि उद्धव ठाकरे में मुझे भगवा पहने राहुल गांधी दिखाई दिए हैं। राहुल की तरह उद्धव जी ने भी लोगों का मनोरंजन किया है। नितेश ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे शुरु से खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। इसके लिए उद्धव ठाकरे ने साजिश कर नारायण राणे और अपने भाई राज ठाकरे को शिवसेना से बाहर कराया था।

भाजपा विधायक ने कहा कि उद्धव महाराष्ट्र में ममता बनर्जी पैटर्न लाना चाहते हैं। पश्चिम बंगाल में हिंदु महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया और उद्धव महाराष्ट्र में बंगाल पैटर्न लाने की बात कह रहे हैं। हम ऐसा कतई नहीं होने देंगे। एक सवाल के जवाब में नितेश ने कहा कि अब्दुल सत्तार, उदय सामंत, राहुल कनाल कब के शिवसैनिक हैं। इसके पहले नितेश ने ट्विट कर कहा था कि ‘दशहरा रैली के बाद मैं पूरे आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि हमको उद्धव जी में राहुल जी एकदम क्लियर दिखते हैं।’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,980फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें