32 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामागुजरात के बाद राहुल गांधी को झारखंड कोर्ट से झटका, याचिका की...

गुजरात के बाद राहुल गांधी को झारखंड कोर्ट से झटका, याचिका की खारिज 

झारखंड की एमपी एमएलए कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में पेशी में छूट देने की मांग की गई है।

Google News Follow

Related

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। गुजरात हाई कोर्ट के बाद कांग्रेस नेता को इसी मामले में एक और झटका लगा है। झारखंड की एमपी एमएलए कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में पेशी में छूट देने की मांग की गई है। बता दें कि एक पहले ही गुजरात हाई कोर्ट ने मोदी सरनेम मामले में सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने गर्मी की छुट्टी के बाद आदेश पारित किया जाएगा।

बता दें कि झारखंड की कोर्ट द्वारा याचिका खारिज किये जाने के बाद राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होना होगा। वकील प्रदीप मोदी ने 2019 में झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान से आघात पहुंचा है जिसमें उन्होंने कर्नाटक में एक रैली के दौरान कहा था कि सभी मोदी सरनेम वाले चोर क्यों होते हैं। बता दें कि झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ इस मामले में तीन मामले दर्ज हैं।

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ पहला केस चाइबास में केस दर्ज है। वहीं दो केस रांची में दो केस दर्ज है जो पेंडिंग है। बता दें कि राहुल गांधी को इस केस में सूरत कोर्ट से पहले ही झटका लग चुका है। उन्हें सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सूना चुकी है। उनकी सांसद की सदस्यता भी चली गई है।

ये भी पढ़ें              

​सुप्रिया सुले होंगी एनसीपी की नई अध्यक्ष? जितेंद्र ​आव्हाड​ ​ने साफ कहा…​!​

बागेश्वर धाम सरकार: शास्त्री के दरबार को लेकर बिहार में सियासत गरमाई !

क्या सुप्रिया सुले संभाल सकती हैं? पिता शरद पवार की जिम्मेदारी !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें