27 C
Mumbai
Thursday, February 19, 2026
होमदेश दुनियाBharat jodo yatra-2: कभी ब्राह्मण, कभी मैकेनिक, तो कभी किसान राहुल

Bharat jodo yatra-2: कभी ब्राह्मण, कभी मैकेनिक, तो कभी किसान राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत में अचानक खेत में काम कर रहे किसानों के पास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने किसानों और काम करने वालों से भी बात की।        

Google News Follow

Related

कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत में अचानक खेत में काम कर रहे किसानों के पास पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने किसानों और काम करने वालों से भी बात की। उन्होंने खेत में ट्रैक्टर भी चलाया। साथ ही राहुल गांधी ने मदिना और बरोजा में किसानों के साथ धान की रोपाई की। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी शिमला के लिए रवाना हुए थे लेकिन बीच रास्ते में ही रुकर  खेत में काम करने वाले किसानों के पास पहुंच गए। माना जा रहा है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे सीजन के तहत किसानों से मिलजुल रहे हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा  निकाले थे। हालांकि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह की खबरें सामने आती थी। कई मौके पर विवाद खड़ा हो गया था। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा सीजन दो शुरू की है। खबरों के अनुसार कहा गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे भाग में राहुल गांधी छोटे छोटे काम करने वाले लोगों से मिलेंगे।
 राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत कर भी दी। पिछले दिनों उन्होंने ट्रक से दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर तय किया था। उन्होंने इस दौरान ट्रक ड्राइवर उसके बाद जब वह अमेरिका दौरे पर गए थे तो उन्होंने अमेरिकी ट्रक चालक के साथ कुछ किलोमीटर की दूरी तय किये थे। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अमेरिकी ट्रक चालक की आमदनी की भी जानकारी ली थी। इसके बाद राहुल गांधी ने दिल्ली के करोलबाग में दो पहिया बनाने वाले मैकेनिक के शॉप पर पहुंच गए थे। साथ उन्होंने यहां हाथ पेचकश लेकर गाडी की मरम्मत करते हुए देखे गए। 2017 में राहुल गांधी खुद ब्राम्हण बता रहे थे। उन्होंने जनेऊ पहनकर खुद ब्राह्मण बताते फिर रहे थे।
बता दें कि शुक्रवार को गुजरात हाई कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दी। राहुल गांधी को इस मामले में दो साल की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद उनकी लोकसभा की सदस्यता चली गई। अब राहुल गांधी  हाई कोर्ट की बड़ी बेंच के पास जा सकते हैं। या सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
ये भी पढ़ें 

BJP: चार चुनावी राज्यों में केंद्रीय मंत्रियों की लगी ड्यूटी, जीत दिलाने कसी कमर         

आदिपुरुष के विवाद पर राइटर मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया के जरिए मांगी माफी

खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NIA के मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में 21 नाम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,172फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें