राहुल गांधी को विदेश में भारत को बदनाम करने का शौक: भातखलकर!

भातखलकर ने इसे केवल आलोचना तक सीमित न रखते हुए इसे "देशद्रोह जैसा अपराध" बताया और कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी को विदेश में भारत को बदनाम करने का शौक: भातखलकर!

Rahul-Gandhi-is-fond-of-defaming-India-abroad-Bhatkhalkar

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। हाल ही में अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय में भारतीय मूल के छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनावों को लेकर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए। उनके इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है।

वही महाराष्ट्र के भाजपा नेता अतुल भातखलकर ने कहा, “राहुल गांधी को विदेश जाकर देश की छवि खराब करने में मज़ा आता है। ये उनका शौक बन चुका है। हर चुनाव में जनता उन्हें नकार देती है, लेकिन शायद उन्हें इस नकारे जाने की आदत बन गयी है।”

उन्होंने आगे कहा कि 2004 और 2009 के बीच महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं की संख्या में भारी वृद्धि हुई थी, जब केंद्र और राज्य दोनों जगह कांग्रेस-एनसीपी की सरकारें थीं। राहुल गांधी अब उन्हीं मुद्दों को “मैडनेस में मेथड” बताकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

भातखलकर ने इसे केवल आलोचना तक सीमित न रखते हुए इसे “देशद्रोह जैसा अपराध” बताया और कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

बता दें की विदेशी धरती से देश पर किये गए हमले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चारों ओर तीखी आलोचना की जा रही है| वही यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भी राहुल गांधी के विदेश की धरती पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जैसा जो सोचता है वैसी वह सूरत देखता है| इसी तरह कांग्रेस 70 वर्षों तक देश की सत्ता पर काबिज रहते हुए सरकारी मिश्निरियों का दुरूपयोग किया| और तब इन्हीं एजेंसियों को संरक्षण मिलता था और हमारी सरकार में अब उन्हें सजा मिल रही है|
यह भी पढ़ें-

राहुल ने अमेरिका में किया भारत का अपमान, कानून से नहीं बचेंगे – पात्रा!

Exit mobile version