26 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमदेश दुनियातीन साल, तीन तस्वीरें, फिर भी नहीं बदली कांग्रेस और राहुल गांधी...

तीन साल, तीन तस्वीरें, फिर भी नहीं बदली कांग्रेस और राहुल गांधी की इमेज

राहुल गांधी के नए लुक की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है, ये तस्वीर ब्रिटेन की है।

Google News Follow

Related

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपनी दाढ़ी की वजह से काफी सुर्खियों में रहे थे। कोट सूट पहने राहुल गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा दिया है। साथ ही उन्होंने अपने हेयर कट में भी बदलाव किया है। आईए जानते है पिछले तीन साल में कैसे राहुल गांधी के लुक बदले हैं।

पहली तस्वीर 14 दिसंबर 2021 की है। राहुल गांधी कांग्रेस और विपक्षी सांसदों के साथ विजय चौक पर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे। राहुल 12 राज्यसभा सांसदों के निलंबन का विरोध कर रहे थे। इस दौरान राहुल क्लीन सेव में नजर आए थे। साथ ही उन्होंने काले रंग का एक स्वेटर भी पहन रखा था।

दूसरी तस्वीर 28 दिसंबर 2022 की है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही 28 दिसंबर को नई दिल्ली में कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस पर शामिल हुए थे। राहुल गांधी ने 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से की थी। यह यात्रा 4000 से ज्यादा किलोमीटर थी और 12 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरी थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सफेद हाफ टी शर्ट पहनी थी जिसपर खूब चर्चा हुई थी।

जबकि तीसरी तस्वीर 28 फरवरी 2023 की है। यह राहुल गांधी की ब्रिटेन दौरे की है। राहुल गांधी 7 दिन के ब्रिटेन दौरे पर हैं। इस दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ होगी। कैम्ब्रिज के बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे ‘बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी’ और ‘इंडिया चाइना रिलेशंस’ पर भी बात करेंगे।

राहुल गांधी के ये 3 तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे है। लेकिन सोचनेवाली बात यह है कि राहुल गाँधी में वो जज्बा या प्रसिद्धि अब भी नहीं है। दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई महंत या संत नहीं बन जाता है। उसके लिए प्रयास करना पड़ता है। बना बनाया सत्ता और अपने मेहनत से सत्ता बनाने में काफी फर्क है। शायद राहुल गाँधी इस बात से अब भी अपरिचित है। भारत जोड़ों यात्रा के दौरान आपको भले ही कुछ समय के लिए प्रसिद्धि मिली हो लेकिन भारत की जनता काम पर भरोसा रखती है। किसी की दिल को जितना है तो उसके लिए काम पर ध्यान केंद्रित करे खुद ब खुद अपना स्तर ऊंचा हो जाएगा।

ये भी देखें 

राहुल गांधी ने ट्रिम कर ली दाढ़ी, ब्रिटेन में तस्वीरें वायरल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें