28 C
Mumbai
Thursday, April 9, 2026
होमक्राईमनामाराज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दी ये चेतावनी, न ले...

राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को दी ये चेतावनी, न ले इम्तेहान ?

राज्य सरकार या पुलिस ने कभी मस्जिदों में छिपे हथियार और आतंकियों को खोजने के लिए ऐसा 'गिरफ्तारी अभियान' चलाया है?

Google News Follow

Related

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर आक्रामक तेवर अपना लिए हैं| मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने का ऐलान कर महाराष्ट्र में संकट खड़ा कर चुके राज ठाकरे ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है| उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आगाह किया है कि वो उनके सब्र का इम्तेहान न लें|
राज ने ट्वीट में पत्र टैग करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे हमारे धैर्य का अंत मत देखो  सत्ता आती जाती रहती है| कोई भी सत्ता का ताम्र पत्र लेकर नही आता| उद्धव ठाकरे, तुम भी नहीं! गौरतलब है कि हनुमान चालीसा औऱ लाउडस्पीकर विवाद को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों की संख्या में मनसे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है औऱ हजारों को निरोधात्मक कार्रवाई में निरुद्ध किया है|
देश के सर्वोच्च न्यायालय और विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए मेरे मनसे सैनिकों ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतारने का आंदोलन शुरू किया| और मेरे 28,000 महाराष्ट्र सैनिकों को निरोधक कार्रवाई के नोटिस जारी किए गए, हजारों को तड़ीपार और कई को जेल में डाल दिया गया|इसलिए की ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली और लोगों को परेशान करने वाली मस्जिदों पर अनाधिकृत लाउडस्पीकर ना उतारे जाएं|
वही, राज्य सरकार महाराष्ट्र के सैनिकों को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है;  क्या राज्य सरकार या पुलिस ने कभी मस्जिदों में छिपे हथियार और आतंकियों को खोजने के लिए ऐसा ‘गिरफ्तारी अभियान’ चलाया है?  पुलिस हमारे संदीप देशपांडे और कई अन्य कार्यकर्ताओं की तलाश कर रही है जैसे कि वे पाकिस्तान के आतंकवादी हों या निजाम के हैदराबाद राज्य के रजाकार!
यह भी पढ़ें-​

कई राज्यों में चक्रवात ‘असानी’ का दस्तक : तेज हवाएं​ और भारी बारिश​ !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,234फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें