31 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमधर्म संस्कृतिपायलट के उड़ान पर ब्रेक? कांग्रेस ने दिया "गहलोत फिर से" का...

पायलट के उड़ान पर ब्रेक? कांग्रेस ने दिया “गहलोत फिर से” का संदेश

कांग्रेस के इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा गया है कि  "गहलोत फिर से"। यह पोस्ट इंस्टाग्राम हैंडल AICC द्वारा किया गया है।   

Google News Follow

Related

कांग्रेस ने एक बार फिर सचिन पायलट को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस ने यह साफ़ कर दिया है कि राजस्थान का आगामी विधानसभा चुनाव अशोक गहलोत के ही नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस संबंध कांग्रेस के इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया है कि “गहलोत फिर से”। यह पोस्ट इंस्टाग्राम हैंडल AICC द्वारा  किया गया है।

अब इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अगर राजस्थान में एक बार फिर सत्ता में लौटती है तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ही बनेंगे।  ऐसे में सवाल उठने लगा है कि अब सचिन पायलट का क्या होगा ? क्या इस मैसेज से पायलट कैंप नाराज होगा ? हालांकि अभी तक पायलट कैंप ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस में इस मुद्दे पर बवाल हो सकता है।
गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि चुनाव बाद देखा जाएगा कि कौन राजस्थान में मुख्यमंत्री होगा। अभी से इस पर अटकलें लगाना सही नहीं है। अशोक गहलोत ठीक काम कर रहे हैं। इस दौरान जयराम ने यह भी कहा था कि  अशोक गहलोत और सचिन पायलट पार्टी के धरोहर हैं।
अब इंस्टाग्राम हैंडल AICC द्वारा किया गया पोस्ट सवालों के घेरे में है। कहा जा रहा है कि  इस पोस्ट से कांग्रेस में विवाद हो सकता है और पायलट गुट के नेता इस पोस्ट से नाराज हो सकते हैं।बता दें कि सचिन पायलट गुट के नेता विधायक खिलाड़ी लाल बैरक और वेद प्रकाश सोलंकी सहित कई नेता लम्बे समय से राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे की मांग कर रहे हैं।
कांग्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट की गई है जिसमें अशोक गहलोत सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई है। इसके 2023 -28 लिखकर “गहलोत फिर से” का मैसेज दिया गया है। एक तरह से इस पोस्ट का मतलब यही निकाला जा रहा है कि राजस्थान का आगामी विधानसभा चुनाव गहलोत के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा और चुनाव जीतने पर उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें        

 

Mumbai में बागेश्वर बाबा के दरबार पर विवाद, Congress-BJP आमने-सामने

भारत-बांग्लादेश एनर्जी पाइपलाइन का उद्घाटन आज, जानिए फायदे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,223फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें