विपक्ष के चुनाव निरस्त किए जाने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “ऐसे लोग खुद इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे हैं, पहले उनको इस्तीफा देना चाहिए तब ये बात कहनी चाहिए। इन लोगों को जनता नकार चुकी है, फिर भी ये लोग बोल रहे हैं। इन लोगों की ओर से पहले ईवीएम को दोष दिया जाता था। अब चुनाव आयोग को दोष दे रहे हैं।”
शिवपाल यादव की ओर से कांग्रेस पर निशाना साधे जाने को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “शिवपाल यादव जसवंतनगर के ठेकेदार बन गए हैं, लेकिन समय बताएगा। कहना एक बात है करना कठिन होता है।”
विपक्षी गठबंधन को लेकर अजय राय के बयान पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “अजय राय को विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए।
जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर कोर्ट की ओर से रिकॉर्ड मांगे जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “कोर्ट की ओर से मांगा गया है तो डीएम को रिपोर्ट दें। अगर कोर्ट ने संज्ञान में लिया है तो इन लोगों को रिपोर्ट देनी होगी।
