27 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज्यसभा चुनाव: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले बन गए पोलिंग एजेंट  

राज्यसभा चुनाव: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटोले बन गए पोलिंग एजेंट  

Google News Follow

Related

शुक्रवार को होने वाला राज्यसभा चुनाव खुले मतदान के जरिये हो रहा है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले कांग्रेस के अधिकृत एजेंट होंगे तथा पार्टी विधायकों को पेटी में डालने से पहले उन्हें अपना वोट दिखाना होगा। शिवसेना सचिव और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर और राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई के शिवसेना विधायकों के अधिकृत एजेंट होने की संभावना है, जबकि राकांपा के लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल अपनी पार्टी के विधायकों के लिए अधिकृत एजेंट होंगे।

भाजपा नेता आशीष शेलार और चंद्रशेखर बावनकुले के पार्टी विधायकों के अधिकृत एजेंट होने की संभावना है। भाजपा के दो विधायकों की बीमारी के बारे में पूछे जाने पर, पार्टी के मुख्य सचेतक आशीष शेलार ने कहा, ‘‘हमने तीन दिन पहले भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) से विशेष अनुमति ली है ताकि उन्हें एक विशेष एम्बुलेंस में मुंबई आने की अनुमति मिल सके। विधायकों को वोट डालने के लिए अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ जाने की अनुमति है।’’

शेलार ने कहा, ‘‘ईसीआई के पास ‘टेंडर वोट’ नाम का एक प्रावधान है, जिसके तहत बीमार विधायक एक सहायक के साथ मतदान कर सकते हैं। विधायक के लिए अपने सहायक के रूप में एक विधायक को नियुक्त करना जरूरी नहीं है।’’ 1998 के बाद यह पहली बार है कि महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में मुकाबला होगा। पिछले 24 वर्षों में राज्य में खाली हुई राज्यसभा की सीटों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होते आए हैं।

ये भी पढ़ें 

 

​विधान परिषद की ​​छठे​ सीट के लिए ​भाजपा​​ से सदाभाऊ खोत

खान धमकी मामला : सौरभ महाकाल की छानबीन शुरू

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,163फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें