29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमधर्म संस्कृतिमेरे साथ दिल बनाएंगे क्या... रक्षाबंधन पर गुड़िया की PM मोदी से...

मेरे साथ दिल बनाएंगे क्या… रक्षाबंधन पर गुड़िया की PM मोदी से फरमाईश!

पीएम मोदी ने छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन

Google News Follow

Related

देशभर में शनिवार (9 अगस्त)को रक्षाबंधन का पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी मौके पर राजधानी दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास पर एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला, जब विभिन्न स्कूलों की छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने पहुंचीं। छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान माहौल बेहद आत्मीय और हंसी-खुशी से भरा रहा। नन्हीं बच्चियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। एक बच्ची ने पीएम मोदी से हाथों से हार्ट बनाने की फरमाइश की, तो दूसरी ने अपना आई-कार्ड दिखाकर अपना नाम बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुस्कुराते हुए बच्चियों की सभी छोटी-छोटी इच्छाओं को पूरा किया और उनके साथ समय बिताया।

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं।”

रक्षाबंधन के अवसर पर संस्कृति फाउंडेशन के स्वयंसेवकों और बच्चों ने भारतीय सेना की दक्षिणी कमान के बाइसन डिवीजन के सैनिकों को राखी बांधी। दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह भावना साबित करती है कि सैनिक कभी भी अपने परिवार से दूर नहीं होते। यह प्यार, सम्मान और समर्पण का बंधन राष्ट्र निर्माण में योगदान के संकल्प को और मजबूत करता है।

इसी कड़ी में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भी नन्हीं बच्चियों ने राखियां बांधीं। यह दृश्य इस भारतीयों के उस भरोसे का प्रतिक है कि भारतीय सेना हमेशा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ें:

संजय दत्त ने प्रिया-नम्रता को अपनी ताकत और सौभाग्य बताया! 

ब्राजील के राजदूत ने पीएम मोदी के नेतृत्व और विकास की सराहना! 

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार के अस्पताल में लगी भीषण आग, एक की मौत!

स्वामी विवेकानंद की भविष्यवाणी पर अमेरिका में डॉ. ज्ञानवत्सल का सम्मान​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें