27 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमदेश दुनियारामदास अठावले: पीओके न लौटाए पाकिस्तान तो भारत करे युद्ध का ऐलान!

रामदास अठावले: पीओके न लौटाए पाकिस्तान तो भारत करे युद्ध का ऐलान!

 पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। 

Google News Follow

Related

केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर पाकिस्तान पीओके सौंपने में आनाकानी करे तो भारत को उसके खिलाफ जंग का ऐलान कर देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर पाकिस्तान पीओके को सौंपने से इनकार करता है तो भारत को उसके खिलाफ युद्ध की घोषणा कर देनी चाहिए, क्योंकि जब तक यह क्षेत्र मौजूद है, तब तक आतंकवादी गतिविधियां जारी रहेंगी।’
केंद्रीय मंत्री अठावले ने पड़ोसी देश के खिलाफ एक और सर्जिकल स्ट्राइक का आह्वान करते हुए कहा, ‘जब तक पीओके मौजूद है, आतंकवादी गतिविधियां जारी रहेंगी। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध करता हूं कि अगर पाकिस्तान पीओके को नहीं सौंपता है, तो हमें उसके खिलाफ युद्ध की घोषणा करनी चाहिए।’
केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने मुंबई के पास लोनावाला में संवाददाताओं से बात करते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें 22 अप्रैल को 26 लोगों की जान चली गई थी।
उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला बेहद निंदनीय है। मंत्री ने कहा, ‘आतंकवादी बार-बार एक ही रास्ते से भारत में घुसते हैं। इसलिए भारत को पीओके क्षेत्र पर नियंत्रण करने की जरूरत है।’ उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान को यह इलाका खाली करना चाहिए, नहीं तो भारत युद्ध छेड़ने से नहीं हिचकिचाएगा। केंद्र इस मामले को लेकर गंभीर है।

अठावले ने विपक्ष से इस मुद्दे पर सरकार का समर्थन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष को हमारे साथ खड़ा होना चाहिए। डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने हमें यही सिखाया है कि जब जरूरत हो तो देश के साथ खड़े रहें।’ मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर जाने लगे।

जम्मू-कश्मीर चुनाव में मतदाताओं का प्रतिशत लगभग 60 प्रतिशत रहा। आतंकवादी और पाकिस्तान इन घटनाक्रमों से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारत मजबूत हो रहा है और जम्मू-कश्मीर के लोग देश के साथ हैं।
यह भी पढ़ें-

केरल में सीएम कार्यालय व आवास को बम से उड़ाने की धमकी​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,144फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें