बिधूड़ी ने संवैधानिक संस्थानों पर उठाए गए सवाल को गलत बताया। बोले, ” चुनाव आयोग, ईवीएम, सीबीआई और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जैसी संवैधानिक संस्थाएं पीएम मोदी या इस सरकार ने नहीं बनाई हैं, वे पहले से ही मौजूद थीं। संवैधानिक संस्था जब अपना काम करेंगी तो इनकी चोर बाजारी का खुलासा होगा।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने लेख का लिंक शेयर किया, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को मैच फिक्सिंग करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के आने वाले चुनाव में भी ऐसा ही हो सकता है। महाराष्ट्र चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 235 सीटें मिली थीं और भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। यह चुनाव पार्टी के लिए एक बड़ी जीत साबित हुआ।
राहुल ने अपने पोस्ट में कहा कि यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी हताश क्यों थी। लेकिन धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है, जो पक्ष धोखा देता है वह खेल जीत सकता है, लेकिन संस्थानों को नुकसान पहुंचाता है और परिणाम में जनता का विश्वास खत्म करता है।
महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग ने दी प्रतिक्रिया!
