33 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमराजनीतिरावसाहेब दानवे ने राहुल गांधी को बताया छुट्टा सांड तो भड़की कांग्रेस 

रावसाहेब दानवे ने राहुल गांधी को बताया छुट्टा सांड तो भड़की कांग्रेस 

Google News Follow

Related

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वह किसी काम के नहीं हैं, और उनकी तुलना छुट्टा सांड से की। कांग्रेस ने दानवे की ‘‘अभद्र’’ टिप्पणी पर आपत्ति जताई और उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग की। दानवे ने महाराष्ट्र के जालना जिले में जनसभा में यह टिप्पणी की। नवनियुक्त वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड द्वारा निकाली गई ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत जनसभा का आयोजन किया गया।  दानवे ने कहा, ‘‘राहुल गांधी किसी काम के नहीं हैं। वह भगवान को समर्पित ‘सांड’ की तरह हैं। वह हर जगह घूमते हैं, लेकिन किसी के काम नहीं आते हैं। मैं 20 साल लोकसभा में रहा हूं और उनका काम देखा है।’’ केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने आगे कहा, ‘‘ऐसा सांड भले ही किसी खेत में घुसकर फसल को खा जाए, लेकिन किसान यह कहकर जानवर को माफ कर देता है कि उसे भोजन की जरूरत है।’’

दानवे ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे महान कार्यों को देखना चाहिए…सरकार अपने खजाने से पैसा खर्च कर रही है क्योंकि रेलवे टिकटों की बिक्री समेत विभिन्न स्रोतों से पर्याप्त राजस्व नहीं जुटा पाता है।’’ रेल राज्य मंत्री की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख नाना पटोले ने दानवे का इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (दानवे) सारी हदें पार कर दी है। उनकी टिप्पणी अशोभनीय और चौंकाने वाली है। हम राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह की अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें केंद्रीय मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग करते हैं।’’ पटोले ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य होता है कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के उनके ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ के बावजूद उन्हें मंत्रिपरिषद में इतना महत्वपूर्ण पद कैसे दिया जा सकता है।’’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें