वारिस पठान के बयान पर रशीदी का पलटवार, मुस्लिम राजनीति पर सवाल!

रशीदी ने कहा कि 35, 36 या 99 सीटों वाली पार्टी अगर किंगमेकर बनने की बात करे तो समझ आता है, लेकिन एक सीट वाली पार्टी इस दौड़ में कहीं नहीं है।

वारिस पठान के बयान पर रशीदी का पलटवार, मुस्लिम राजनीति पर सवाल!

Rashidi-hits-back-at-Waris-Pathans-statement-raises-questions-on-Muslim-politics

एआईएमआईएम के नेता वारिस पठान के ‘मुसलमान प्रधानमंत्री बनेगा’ वाले बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के मौलाना साजिद रशीदी ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी की सिर्फ एक सीट है, उसका प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री बनाने का दावा करना मुसलमानों का मजाक उड़ाने जैसा है। रशीदी ने कहा कि 35, 36 या 99 सीटों वाली पार्टी अगर किंगमेकर बनने की बात करे तो समझ आता है, लेकिन एक सीट वाली पार्टी इस दौड़ में कहीं नहीं है।

सपा सांसद सनातन पांडे के बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन मौलाना साजिद रशीदी ने कहा, “एक तो आपने यह पाप किया कि कारसेवकों पर गोलियां चलाईं, जिसे हिंदू समाज पाप मानता है।

दूसरा पाप यह है कि जब 1992 में बाबरी मस्जिद तोड़ी गई, उसके बाद आपकी सरकार भी आई थी तो आपने मस्जिद को दोबारा क्यों नहीं बनवाया? जिन लोगों ने मस्जिद तोड़ने की साजिश की थी, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की? उन्हें जेल में क्यों नहीं डाला?
उत्तर प्रदेश में आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया? क्या आप संवैधानिक रूप से ऐसा नहीं कर सकते थे? बिल्कुल कर सकते थे।”

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने कहा है कि बाबरी मस्जिद को 1992 में अवैध तरीके से तोड़ा गया और जो लोग इसमें शामिल थे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

इसका मतलब मस्जिद का तोड़ा जाना अवैध था और जिन लोगों ने इसे तोड़ा, वे अपराधी थे। इसलिए सरकार में आने के बाद आपका दायित्व बनता था कि बाबरी मस्जिद को दोबारा बनवाया जाता और जिन लोगों ने उसे तोड़ने में भागीदारी की थी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती, उन्हें गिरफ्तार किया जाता और जेल भेजा जाता। साथ ही विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाया जाता, ताकि मुसलमानों के घावों पर मरहम लगाया जा सके।

मौलाना रशीदी ने कहा कि आपने ऐसा नहीं किया। आपने गोली चलाकर हिंदू वोट भी साधे और मुस्लिम वोट भी साधे, लेकिन बाबरी मस्जिद को दोबारा नहीं बनवाया। यह आपका बहुत बड़ा अपराध है, जिसे कयामत तक माफ नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिवाली-ईद वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि मल्लिकार्जुन खड़गे मुस्लिम समर्थक राजनीति करते हैं और कांग्रेस भी मुस्लिम समर्थक मानी जाती है, इसलिए ईद का जिक्र उनकी जुबान पर आना स्वाभाविक है।

यह भी हो सकता है कि उन्होंने जानबूझकर दिवाली के साथ ईद का उल्लेख किया हो, ताकि एक विवाद खड़ा हो जाए। जिस तरह भाजपा अपनी राजनीति करती है, उसी तरह कांग्रेस भी वोटों की राजनीति करती है। उन्हें मुस्लिम वोट चाहिए और भाजपा को हिंदू वोट चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस हिंदू वोट जुटाने की भी कोशिश कर रही है। इसलिए दिवाली और ईद दोनों को जोड़कर उन्होंने कहीं न कहीं हिंदू और मुस्लिम वोटों को एक साथ लाने की नाकाम कोशिश की है। मुझे नहीं लगता कि इसका कोई विशेष राजनीतिक लाभ मिलने वाला है।

वारिस पठान के बयान पर मौलाना रशीदी ने कहा कि मुझे बड़ा अफसोस होता है कि जिसकी सिर्फ एक सीट है, वह कहे कि मुसलमान प्रधानमंत्री बनेगा और मुसलमान मुख्यमंत्री बनेगा। यह बड़ी अजीब बात है। जिसकी 35 सीटें हैं, 36 सीटें हैं या 99 सीटें हैं।

अगर वह कहे कि हम प्रधानमंत्री बनाने में योगदान करेंगे या किंगमेकर बनेंगे तो बात समझ में आती है लेकिन जिसकी सिर्फ एक सीट है, वह प्रधानमंत्री की दौड़ में कहीं भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसलिए यह कहना कि प्रधानमंत्री अब्दुल बनेगा या बुर्का पहनने वाली मुख्यमंत्री बनेगी, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की तरफ से सिर्फ मुसलमानों का मजाक उड़ाने जैसा है। इसके अलावा यह और कुछ नहीं है।

यह भी पढ़ें-
अमित शाह ने अहमदाबाद में इस्कॉन-साणंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन किया!
सौगत रॉय बोले- विश्व बैंक रिपोर्ट जनता की मेहनत का नतीजा!
Exit mobile version