26 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में राजद नेता रितु जायसवाल ने बगावत कर चुनाव लड़ने का...

बिहार में राजद नेता रितु जायसवाल ने बगावत कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया!

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल परिहार से टिकट न मिलने से नाराज बताई जा रही हैं।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब चरम पर हैं। इस बीच, महागठबंधन में अब तक सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है। इधर, टिकट बंटवारे से नाराज राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने पार्टी से बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।

दरअसल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल परिहार से टिकट न मिलने से नाराज बताई जा रही हैं। उन्होंने रविवार को निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह परिहार विधानसभा क्षेत्र से सोमवार सुबह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगी।

इससे पहले उन्होंने सोशल नेटवर्किंग मीडिया में परिहार से टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए जनता के नाम संदेश देते हुए लिखा कि जैसे ही यह चर्चा फैली कि मुझे परिहार से टिकट न देकर बेलसंड से दिए जाने की संभावना है, परिहार की जनता के असंख्य फोन और फेसबुक-ट्विटर पर संदेश आने लगे, जिसमें परिहार नहीं छोड़ने का आग्रह किया गया।

उन्होंने आगे लिखा, “पिछले पांच वर्षों से मैंने परिहार की मिट्टी, यहां के लोगों के सुख-दुख, संघर्ष और उम्मीदों को बहुत करीब से महसूस किया है। आज परिहार की बदहाल स्थिति के लिए वर्तमान भाजपा विधायक गायत्री देवी ही नहीं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।”

उन्होंने कहा कि रामचंद्र पूर्वे की बहू को परिहार से टिकट दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार नहीं है, इसलिए मैंने पार्टी नेतृत्व को साफ तौर पर अवगत करा दिया है कि अगर पार्टी किसी मजबूरीवश अपना निर्णय नहीं बदलती है तो मैं परिहार से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी।

उल्लेखनीय है कि राजद ने अब तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। हालांकि, सिंबल बांटे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

अयोध्या दीपोत्सव 2025: सीएम योगी ने रथ खींचा, आरती उतारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें