28 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमक्राईमनामाRussia Vs Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूस पर लगाए...

Russia Vs Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने रूस पर लगाए गंभीर आरोप!

ज़ेलेंस्की द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में उत्तर कोरियाई सैनिकों के शवों को जलाते हुए दिखाया गया है।

Google News Follow

Related

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर चौंकाने वाला दावा किया है। ज़ेलेंस्की ने दावा किया है कि युद्ध में मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों की पहचान के लिए रूसी सेना उनके चेहरे जला रही है।ज़ेलेंस्की ने अपने पोस्ट में कहा कि वर्षों के युद्ध के बाद, ऐसा लगता है कि रूस और नीचे नहीं गिर सकता, लेकिन हम इससे भी बदतर स्थिति देख रहे हैं। रूस ना सिर्फ कोरियाई सैनिकों को युद्ध के मोर्चे पर भेज रहा है बल्कि इन सैनिकों की हताहतों की संख्या भी छिपा रहा है|

ज़ेलेंस्की ने कहा,”रूस ने कोरियाई सैनिकों की मौजूदगी को छिपाने की कोशिश की।”प्रशिक्षण के दौरान उनके चेहरे दिखाने की अनुमति नहीं थी।रूस ने उनकी मौजूदगी के वीडियो सबूत नष्ट करने की कोशिश की|और अब रूसी सैनिक वस्तुतः युद्ध में मारे गए उत्तर कोरियाई सैनिकों के चेहरे जला रहे हैं। ये उनका अनादर है जो अभी रूस में किया जा रहा है”|

ज़ेलेंस्की ने अपने पोस्ट में लिखा कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि उत्तर कोरियाई सैनिक पुतिन के लिए लड़ें और मरें। ये पागलपन रुकना चाहिए| ज़ेलेंस्की द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में उत्तर कोरियाई सैनिकों के शवों को जलाते हुए दिखाया गया है। इससे पहले, यूक्रेन ने युद्ध में रूस के लिए लड़ रहे 30 उत्तर कोरियाई सैनिकों को मारने का दावा किया था। लेकिन रूस ने इस दावे पर कोई जानकारी नहीं दी| उत्तर कोरिया ने इन दावों का खंडन किया है कि उसके सैनिक रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे हैं।

रूस यूक्रेन युद्ध: रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 से युद्ध जारी है। इस युद्ध में अब तक हजारों सैनिकों की जान जा चुकी है|यूक्रेन ताकतवर रूस से लड़ रहा है| कुछ दिन पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने मांग की है कि नाटो की सदस्यता मिलने तक पश्चिमी देश यूक्रेन में सेना तैनात करें।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 फरवरी, 2022 को यूक्रेन पर युद्ध की घोषणा की। तभी रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला कर दिया| यूक्रेन नाटो में शामिल होने की कोशिश कर रहा है, जो रूस के ख़िलाफ़ है| रूस ने यह कहते हुए युद्ध की घोषणा कर दी थी कि अगर यूक्रेन नाटो का सदस्य बन गया तो नाटो देशों की सेनाएं यूक्रेन की तरफ से लड़ेंगी और रूस की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करेंगी। इस बीच ये युद्ध अभी भी जारी है और दोनों देशों को भारी नुकसान हुआ है|

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस-​भाजपा​ सांसदों की झड़प के बाद लोकसभा अध्यक्ष का बड़ा फैसला​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें