33 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमदेश दुनियासैफई बना मुलायम यादव के नयी पीढ़ी का राजनीति पाठशाला, दादा की...

सैफई बना मुलायम यादव के नयी पीढ़ी का राजनीति पाठशाला, दादा की राह पर अदिति!

अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव भी अब सैफई की पाठशाला में राजनीति सीखती दिखाई दे रही हैं| गत दिनों पहले क्षेत्र में आयोजित एक सभा में कार्यकर्ताओं के बीच दिखाई दी| साथ ही मां डिंपल के प्रत्येक शब्द को वे बड़ी ध्यान से सुनती और समझती दिखाई दीं| 

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश सैफई सपा के लिए राजनीतिक उपजाऊ क्षेत्र के रूप में जाना जाता है| यही से मुलायम सिंह यादव परिवार की तीन पीढ़ियों ने राजनीति बुलंदियों को छुआ है| इसके बाद अब तीसरी पीढ़ी अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव भी अब सैफई की पाठशाला में राजनीति सीखती दिखाई दे रही हैं| गत दिनों पहले क्षेत्र में आयोजित एक सभा में कार्यकर्ताओं के बीच दिखाई दी| साथ ही मां डिंपल के प्रत्येक शब्द को वे बड़ी ध्यान से सुनती और समझती दिखाई दीं| 

बता दे की राजनीतिक रूप से इटावा जिले का सैफई यादव परिवार के लिए सबसे महफूज व सुरक्षित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है| यादव बाहुल्य होने के साथ ही साथ मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव और प्रो. रामगोपाल यादव भी राजनीति में अपनी पहचान बनायीं| यादव परिवार की दूसरी पीढ़ी यानि अखलेश यादव और भतीजे धर्मेंद्र यादव के साथ ही साथ बहू डिंपल यादव भी राजनीति एंट्री ली| वही अब मुलायम सिंह की यादव की तीसरी पीढ़ी के रूप में पोते तेज प्रताप यादव ने मैनपुरी से वर्ष 2014 में हुए लोकसभा उपचुनाव जीतकर संसद के रूप राजनीति सफर की शुरुआत की| इसके बाद से लगभग एक दशक वर्षों के लंबे अंतराल के अब सैफई परिवार का एक नया सदस्य राजनीति के इस पाठशाला में सीखता दिखाई दे रहा है| 

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव है। 22 वर्षीय अदिति कुसमरा में एक कार्यकर्ता सम्मेलन में मां-बेटी एक साथ नजर आयीं। कार्यकर्ताओं को संबोधित करती हुई मां डिंपल यादव को बड़ी गौर से देखते हुए उनके एक-एक शब्दोंको सुनती दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान भी अदिति बड़े गौर से सभी पहलुओं को समझने व परखने की कोशिश कर रही थी। अदिति के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में भाग लेने को लेकर इसे राजनीति में पदार्पण करने की पहले की  तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढें-

लोकसभा चुनाव 2024: शाह और राज की मुलाकात; राजनीति चर्चा का माहौल गर्म!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,026फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें