29 C
Mumbai
Wednesday, March 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटShivsena attack: केंद्र पर संजय राऊत ने लगाया गंभीर आरोप !

Shivsena attack: केंद्र पर संजय राऊत ने लगाया गंभीर आरोप !

दिल्ली में नगर निगम चुनाव आने वाले हैं और उस चुनाव को जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है। मुंबई में भी यही किया गया है और यहां लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया गया है।'

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद और दिल्ली में हिंसा के बीच शिवसेना ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी के नेता संजय राउत ने दिल्ली और मुंबई की स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। साथ ही उन्होंने दोनों शहरों में आगामी निकाय चुनाव की ओर इशारा किया है। फिलहाल, महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर नियमों को लेकर पुलिस महानिदेशक अधिकारियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार,  शिवसेना नेता संजय राउत ने मंगलवार को कहा ‘देश के दो प्रमुख शहरों में जिस तरह से दंगे का माहौल बनाया गया है ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। दिल्ली में नगर निगम चुनाव आने वाले हैं और उस चुनाव को जीतने के लिए ये सब किया जा रहा है। मुंबई में भी यही किया गया है और यहां लाउडस्पीकर का मुद्दा उठाया गया है।’

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने इस महीने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के संबंध में चेताव​​नी दी थी। उन्होंने कहा था कि मस्जिदों से इन्हें हटाया जाए। ऐसा नहीं होने पर ‘मस्जिदों के बाहर तेज आवाज में हनुमान चालीसा चलाते हुए स्पीकर होंगे।’ उनके इस बयान के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई थी। ठाकरे ने सरकार को 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया था।

रविवार को भी राउत ने रामनवमी और हनुमान जयंती के दौरान देश के कई राज्यों में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि पीएम को आगे आना चाहिए और इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही शिवसेना नेता ने कहा था कि पीएम को लोगों के शांत करने के लिए देश में सांप्रदायिक सद्भावना और एकता के बारे में बात करना चाहिए।

यह भी पढ़ें-

Jahangirpuri Riots: पाक ऐंगल, पुलिस के ऐक्शन पर भड़की VHP

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,984फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें