West Bengal Election Result: ​शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 लाख वोटों से जीता

2014 और 2019 के लोक सभा चुनावों में, बाबुल सुप्रियो ने ​भाजपा​​ के टिकट पर जीत हासिल की थी​|​ इससे पहले, यह सीट ​सीपीआई​​ (​एम्​​) के पास थी​|​

West Bengal Election Result: ​शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 लाख वोटों से जीता
पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय सीट के उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस​ ​के शत्रुघ्न सिन्हा ने 2 लाख से अधिक मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की​|​​ यह पहली बार है जब ने आसनसोल संसदीय सीट जीती है​|​ब​ता दें कि 2014 और 2019 के लोक सभा चुनावों में, बाबुल सुप्रियो ने ​भाजपा​​ के टिकट पर जीत हासिल की थी​|​ इससे पहले, यह सीट ​सीपीआई​​ (​एम्​​) के पास थी​|​
जीत के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जीत का सहरा ममता बनर्जी के सिर पर जाता है​|​ जीत का श्रेय यहां की जनता को जाता है|यहां के तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को जाता है​|​​ हमारे कार्यकर्ताओं को जाता है​|​​ कुछ हद तक एक कार्यकर्ता के तौर पर मैं भी चैलेंज को स्वीकार करते हुए आगे आया​|​
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश और आसनसोल की जनता के आदेश को अध्यादेश मानते हुए यहां पर आया और अब इन लोगों के प्यार के आगे नतमस्तक हूं​|​​ मैं खुद से ज्यादा ममता बनर्जी के लिए के खुश हूं​|​ अभी सर्टिफिकेट नहीं मिला है, उसके बाद सबसे जीत पर बहस करेंगे​|​
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत ही रही है​| ममता बनर्जी के डिजर्व करने के बाजवूद पता नहीं, किन कारणों से आज तक कि यह सीट पार्टी जीत नहीं पाई​|​ अब लगता है कि हम सही रास्ते पर आए हैं, सही वक्त पर आएं हैं​|​​ अब हम सही रास्ते पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे​|​
यह भी पढ़ें-

​Uttarakhand: पत्नी ने की पिटाई, पति कर रहा था दूसरी शादी !

Exit mobile version