31 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटशिंदे की शिवसेना ने घोषित कर दी राष्ट्रीय कार्यकारिणी

शिंदे की शिवसेना ने घोषित कर दी राष्ट्रीय कार्यकारिणी

तेज हुई शिवसेना पर कब्जे की लड़ाई

Google News Follow

Related

शिवसेना विधायकों की बगावत के बाद अब पार्टी संगठन पर कब्जे को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। सोमवार को शिवसेना उद्धव गुट ने पार्टी के दो नेताओं को शिवसेना से निकाला तो शिंदे गुट की शिवसेना की मौजूदा राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बर्खास्त कर नई कमेटी घोषित कर दी। शिंदे ने नई कार्यकारिणी में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) द्वारा निकाले गए नेताओं को जगह दी है।

शिवसेना पक्ष प्रमुख के पद को हाथ लगाते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना का मुख्य नेता के चुना गया। शिंदे गुट की नई कार्यकारिणी के गठन पर नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में शिवसेना सांसद संजय राऊत ने इसे कॉमेडी एक्सप्रेस सीजन- 2 की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि हमारी मूल शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की है और इसकी कार्यकारिणी को बर्खास्त करने का उन्हें अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां ठाकरे हैं, वहीं शिवसेना है।

शिंदे गुट ने अपनी नई कार्यकारिणी में शिवसेना पक्ष प्रमुख पद को हाथ नहीं लगाया है। एकनाथ शिंदे को मुख्य नेता चुना गया, जबकि नेता पद पर रामदास कदम और आनंदराव अडसूल को चुना गया। इन दोनों को कुछ घंटे पहले ही शिवसेना ने पार्टी विरोधी कार्रवाई के आरोप में बाहर कर दिया था। शिंदे गुट ने उपनेता पद पर यशवंत जाधव, गुलाबराव पाटिल, उदय सामंत, शरद पोंक्षे, तानाजी सावंत, विजय नाहटा, शिवाजीराव आढलराव पाटिल को नियुक्त किया। राष्ट्रपति पद के चुनाव की वोटिंग के बाद ट्रायटेंड होटल में आयोजित विधायकों की बैठक में शिवसेना के कई सांसद ऑनलाइन मौजूद रहे। पिछले कुछ दिनों से चर्चा है कि शिवसेना के 14 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को 12 सांसदों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं और लोकसभा अध्यक्ष को इस संबंध में पत्र भी दिया जा सकता है।

 ये भी पढ़ें 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बैठक में शामिल हुए 12 सांसद

MP में बड़ा हादसा: नर्मदा नदी में​ यात्रियों से भरी बस​ गिरी​, 13 की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,021फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें