26 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमबिजनेसकौन है शिरीष चंद्र मुर्मू जो चुने गए RBI के नए डिप्टी...

कौन है शिरीष चंद्र मुर्मू जो चुने गए RBI के नए डिप्टी गवर्नर।

इनमें से एम. राजेश्वर राव का कार्यकाल 8 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, जिनकी जगह मुर्मू 9 अक्टूबर से पदभार ग्रहण करेंगे।

Google News Follow

Related

केंद्र सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को आरबीआई का नया डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने मंजूर कर दी है। मुर्मू 9 अक्टूबर से तीन साल के कार्यकाल के लिए पद संभालेंगे। वे एम. राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जो इस सप्ताह रिटायर हो रहे हैं। आरबीआई नियमों के अनुसार केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमिटी चार डिप्टी गवर्नर की नियुक्ती करती है।

इस समय शिरीष चंद्र मुर्मू RBI में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पास सुपरविजन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी है। बैंक के अंदर वे उच्चस्तरीय निरीक्षण, प्रशासनिक कार्य, नियामकीय नीतियों और विभागीय समन्वय जैसे अहम दायित्व निभाते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं, जो मौद्रिक नीति, वित्तीय बाजार नियमन, बैंकिंग सुपरविजन और रेगुलेशन जैसे अहम विभागों का नेतृत्व करते हैं। वर्तमान में एम. राजेश्वर राव, स्वामीनाथन जानकीरमन, पूनम गुप्ता और टी. रबी शंकर डिप्टी गवर्नर के रूप में कार्यरत हैं। इनमें से एम. राजेश्वर राव का कार्यकाल 8 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, जिनकी जगह मुर्मू 9 अक्टूबर से पदभार ग्रहण करेंगे।

मुर्मू की नियुक्ति उस समय हुई है जब भारतीय अर्थव्यवस्था मुद्रास्फीति नियंत्रण, बैंकिंग निगरानी और डिजिटल वित्तीय प्रणाली जैसे मोर्चों पर नई चुनौतियों का सामना कर रही है। उनके अनुभव से केंद्रीय बैंक को नीतिगत और प्रशासनिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें:

Nepal: पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली समेत चार अन्य अधिकारियों के पासपोर्ट फ्रीज !

भारत के पश्चिमी बड़े की कमान संभालेंगे रियर एडमिरल विवेक दहिया, शनिवार को संभाली कमान

पीओके में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, आटे और बिजली पर सब्सिडी की मांग !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,170फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें