31 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज्य में शिवसेना-भाजपा की सरकार आज बनी - फडणवीस

राज्य में शिवसेना-भाजपा की सरकार आज बनी – फडणवीस

महाराष्ट्र में एकनाथ शिदे के नेतृत्व में शिवसेना- भाजपा सरकार ने 164 वोट लेकर विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास मत के विरोध में सिर्फ 99 वोट पड़े जबकि 3 विधायक तटस्थ रहे।

Google News Follow

Related

विधान सभा में विश्वासमत जीतने के मुख्यमंत्री शिंदे के अभिनंदन प्रस्ताव पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा की राज्य की जनमत वाली शिवसेना-भाजपा की सरकार आज बनी है। महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा शिवसेना गठबंधन को बहुमत दिया था पर राज्य में अनैतिक सरकार बनाई गई।
महाराष्ट्र में एकनाथ शिदे के नेतृत्व में शिवसेना- भाजपा सरकार ने 164 वोट लेकर विश्वास मत हासिल कर लिया है। विश्वास मत के विरोध में सिर्फ 99 वोट पड़े जबकि 3 विधायक तटस्थ रहे।
शिंदे की तारीफ करते हुए फडणवीस ने कहा कि उन्होंने बेहद संघर्ष कर जीवन में यहां पहुंच हैं। उन्होंने कहा कभी सत्ता का लालच नहीं करती। मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री का पद दिया था। आज पार्टी का आदेश हुआ तो मैं उपमुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हो गया। पार्टी का आदेश सर्वोच्च है।

फडणवीस ने कहा विपक्ष हमारा दुश्मन नहीं है। विश्वास मत हासिल करने के बाद उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने जैसे ही कहा की शिवसेना भाजपा सरकार शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे सदन से निकल कर चले गए।

विश्वास मत विभाजन
एकनाथ शिंदे के समर्थन में – 164
महाराष्ट्र विकास आघाड़ी – 99
तटस्थ – 3

यह भी पढ़ें-

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव फंसे, NCW ने की कार्रवाई की मांग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें