31 C
Mumbai
Tuesday, March 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेटMP संजय राउत असामाजिक तत्व की लिस्ट में थे शामिल : मुंबई...

MP संजय राउत असामाजिक तत्व की लिस्ट में थे शामिल : मुंबई पुलिस

स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने कुछ और लोगों के नाम असामाजिक तत्वों की लिस्ट में डाल दिए थे।

Google News Follow

Related

शिवसेना के नेता संजय राउत और एनसीपी लीडर एकनाथ खडसे के फोन टैप किए गए थे। उन्हें असामाजिक तत्व मानते हुए उनके फोन की टैपिंग कराई गई थी। मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में यह दावा किया है। पुलिस ने कहा कि स्टेट इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने कुछ और लोगों के नाम असामाजिक तत्वों की लिस्ट में डाल दिए थे।

पुलिस ने कहा कि यह लिस्ट गृह विभाग को भेजी गई थी और उसके बाद फोन टैपिंग की मंजूरी दी गई थी। पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में यह टैपिंग होने का दावा मुंबई पुलिस की जांच में किया गया है।

पुलिस ने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद एनसीपी के नेता एकनाथ खडसे का फोन 67 दिनों तक टैप किया गया था। इसके अलावा राज्यसभा सांसद संजय राउत के फोन की टैपिंग 60 दिनों तक की गई थी। आरोप है कि संजय राउत और एकनाथ खडसे के फोन की टैपिंग तब हुई, जब रश्मि शुक्ला विभाग की हेड थीं।

पिछले दिनों उनके खिलाफ इसे लेकर केस भी दर्ज किया गया था। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस राजीव जैन की शिकायत के आधार पर रश्मि शुक्ला पर केस दर्ज किया गया था। रश्मि शुक्ला के खिलाफ सेक्शन 165 और आईपीसी के सेक्शन 26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें-

Punjab: एक ही परिवार के 7 जिंदा जले, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,028फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें