28 C
Mumbai
Monday, March 16, 2026
होमराजनीतिमुंबई के शिवाजी पार्क में होगी शिवसेना की दशहरा रैली: उद्धव ठाकरे

मुंबई के शिवाजी पार्क में होगी शिवसेना की दशहरा रैली: उद्धव ठाकरे

दशहरा रैली पर शिंदे-ठाकरे गुट आमने-सामने

Google News Follow

Related

मुंबई, शिवसेना की सालाना दशहरा रैली को लेकर उपजे विवाद के बीच शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सोमवार को कहा कि पार्टी की दशहरा रैली मुंबई के शिवाजी पार्क में होगी। ठाकरे का यह बयान उनकी अगुवाई वाले पार्टी के धड़े को मुंबई महानगरपालिका से रैली के लिए अभी तक मंजूरी नहीं मिलने की पृष्ठभूमि में आया है। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के समय से मुंबई के शिवाजी पार्क में इस रैली का आयोजन करती रही है, जिसमें पार्टी संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे का भाषण भी होता था। बाद में उद्धव ठाकरे इसे संबोधित करने लगे।
इस साल जून में शिवसेना में बगावत के बाद उसकी पहली दशहरा रैली होगी। उद्धव ठाकरे के बेटे और राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा था कि अधिकारी शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली के लिए उसके आवेदन को स्वीकार नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे नीत सरकार ‘दमनकारी’ है। दशहरा इस साल पांच अक्टूबर को मनाया जाएगा। उद्धव ठाकरे ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि शिवसैनिकों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से शिवाजी पार्क आने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शिवसेना का वार्षिक समागम शिवतीर्थ में होगा।’’ शिवसेना शिवाजी पार्क को ‘शिवतीर्थ’ कहकर पुकारती है। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) पर 1997 से इस साल मार्च तक शिवसेना का नियंत्रण रहा है। मार्च में पार्षदों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद चुनाव नहीं हो पाए हैं। बीएमसी का कामकाज इस समय प्रशासक देख रहे हैं।

ये भी देखें 

कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को भेजा नोटिस​, HC के फैसले को दी गई है चुनौती

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,033फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें