32 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
होमदेश दुनियाफिल्म पद्मावत का विरोध करने वाले लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन

फिल्म पद्मावत का विरोध करने वाले लोकेन्द्र सिंह कालवी का निधन

कालवी जोधा अकबर के खिलाफ विरोध जताकर सुर्ख़ियों में आये थे। इसके बाद उन्हें फिल्म पद्मावत का विरोध करने पर राष्ट्रीय स्तर पहचान मिली थी।  

Google News Follow

Related

लोकेन्द्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। उन्हें कार्डियक अटैक आने की वजह से उन्हें जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकेन्द्र सिंह राजपूत श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक थे। इससे पहले 2022 में ब्रेन स्ट्रोक आने के कारण उनका लंबे समय से इलाज किया जा रहा है।
बता दें कि पिछले साल 12 जून को कालवी के बीमार होने पर लंबे समय से इलाज चल रहा था। इसके बाद कुछ दिन पहले ही उन्हें घर लाया गया गया था। लेकिन चार मार्च को कालवी को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि कालवी को जयपुर के एसएमएस भर्ती कराया गया था। वहीं, सोमवार को देर रात उनका निधन हो गया। कालवी  का अंतिम संस्कार राजस्थान के नागौर जिले में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।
बता दें कि कालवी जोधा अकबर के खिलाफ विरोध जताकर सुर्ख़ियों में आये थे। इस का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म पद्मावत का विरोध करने पर राष्ट्रीय स्तर पहचान मिली थी। कालवी के पिता कल्याण सिंह कालवी राज्य और केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि लोकेंद्र कालवी लोकसभा में का चुनाव भी लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। राजनीति की उन्होंने बीजेपी से शुरू की थी। एक बार विवाद होने के बाद कांग्रेस का दामन थाम लिया था, लेकिन बाद में वे बीजेपी में लौट आये थे।
 गैंगस्टर आनंदपाल के मारे जाने के दौरान वसुंधरा राजे और कालवी में तनाव पैदा हो गया था। आनंदपाल मुठभेड़ को लेकर उन्होंने बीजेपी को 2018 में हारने की बात कही थी। उन्होंने इसे फर्जी मुठभेड़ बताया था और कहा था कि राजपूत समाज इस मामले को लेकर बीजेपी को कभी भी माफ़ नहीं करेगा। कालवी ने राजपूत समाज को आरक्षण दिलाने की भी मुहिम छेड़ रखी थी।
ये भी पढ़ें 

Old Pension Scheme: महाराष्ट्र के 18 लाख सरकारी कर्मचारी आज से हड़ताल पर

भारतीय परंपराओं का अपमान है : पीएम मोदी ने कर्नाटक में की राहुल गांधी की आलोचना

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,969फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें