सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज सर्वोच्च न्यायालय ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पूर्णतः संविधान सम्मत घोषित कर दिया है। बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनावों में राजनीतिक दृष्टि से करारी हार मिलने के बाद, अनर्गल बयानों और अफवाहों के बावजूद जनता से किसी भी प्रकार का समर्थन न मिलने के पश्चात मुझे लगता है कि अब विपक्ष, खासकर कांग्रेस पार्टी, नैतिक और संवैधानिक दोनों मोर्चों पर भी पूरी तरह पराजित हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सभी संस्थाओं पर अपनी अकर्मण्यता और राजनीतिक अक्षमता को छिपाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप, लांछन और अपमान का जो खेल खेला जा रहा था, वह आज सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से पूरी तरह निष्फल साबित हो गया है। यह कांग्रेस और समूचे विपक्ष की नैतिक, राजनीतिक तथा संवैधानिक तीनों आयामों पर निर्णायक पराजय है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने एसआईआर प्रक्रिया को संविधान सम्मत और चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत माना है। साथ ही, इसे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए आवश्यक भी बताया है।
उन्होंने कहा कि मामला सिर्फ इतना नहीं है कि एसआईआर के खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद साबित हुए, बल्कि यह विषय उससे कहीं ज्यादा गंभीर है। आज विपक्षी दल, विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी का अनुबंध चीन के साथ है। उनकी सोच का केंद्र इंग्लैंड और यूरोप में है, उनके दुष्प्रचार का केंद्र अमेरिकी संस्थाएं हैं और उनके वोटों का प्रवाह बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है।
गुजरात तट पर 1,000 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, पाकिस्तानी जहाज पर बड़ी कार्रवाई
