28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमराजनीतिनीतीश कुमार से ज्यादा बूढ़े तो तेजस्वी यादव हैं : ‘टायर्ड और...

नीतीश कुमार से ज्यादा बूढ़े तो तेजस्वी यादव हैं : ‘टायर्ड और रिटायर्ड’ विवाद पर जीतनराम मांझी की प्रतिक्रीया!

Google News Follow

Related

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने शुक्रवार (7 मार्च) को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से नीतीश कुमार को ‘टायर्ड और रिटायर्ड’ बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी। जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार से ज्यादा बूढ़े तो तेजस्वी यादव खुद हैं। मांझी ने तेजस्वी यादव द्वारा सत्ता में आने पर ताड़ी पर लगे प्रतिबंध को हटाए जाने के संदर्भ में कहा कि सरकार ने जो नियम बनाए हैं, वो बिल्कुल ठीक बनाए हैं। उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।

बता दें कि पांच मार्च को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि राज्य देश का सबसे युवा प्रदेश है, यहां सबसे ज्यादा युवा रहते हैं, इसलिए अब यहां “टायर्ड और रिटायर्ड” मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पटना में आयोजित युवा चौपाल को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि यह सरकार थोड़े दिन और रहेगी, तो पूरे बिहार को बीमार कर देगी।

यह भी पढ़ें:

 ‘किसी से डरने की जरूरत नहीं, अपना सर्वश्रेष्ठ दें’, महिला दिवस पर साक्षी मालिक का संदेश!

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून की गिरफ्तारी रद्द करने की याचिका पर अदालत की स्वीकृती, रिहा करने के आदेश!

रिपोर्ट: भारतीय शहरों में महिलाओं के लिए रोजगार छह वर्षों में 10 प्रतिशत बढ़ा

उन्होंने कहा था, “सरकार खटारा, सिस्टम नकारा, सीएम थका-हारा है। हर एक व्यक्ति को 10-10 वोट का इंतजाम करना होगा। यहां से यही संकल्प लेकर जाइए। अब हमें निकम्मी सरकार नहीं चाहिए। रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है। क्या आपको 75 साल का मुख्यमंत्री चाहिए? अब समय आ गया है कि हमें बिहार को नई गाड़ी से आगे ले जाना है, “खटारा गाड़ी” से नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल किया, “25 साल वालों, क्या आपको 75 साल का सीएम चाहिए? बिहार में 25 साल की आबादी के लोगों की संख्या 58 फीसदी है।”

तेजस्वी यादव ने उन्होंने कहा था कि पुलिस ताड़ी के नाम पर पासी समाज के लोगों को तंग करती है। उन्हें सामाजिक और आर्थिक तौर पर प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही है। पासी समाज के लोगों ने बताया कि ताड़ी एक नेचुरल पदार्थ है। लेकिन, उसे आय के स्रोत से अलग कर दिया गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें